चंडीगढ़ टेस्ट का दूसरा दिन- भारत का स्कोर 400 पार:गिल-पंत में 150+ की पार्टनरशिप, दोनों को जीवनदान; अफगानियों ने रिव्यू नहीं लिए
6 days ago
भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट में मजबूत शुरुआत की है। टीम ने पहली पारी में 3 विकेट पर 403 रन बना लिए हैं। कप्तान शुभमन गिल 117 और ऋषभ पंत 66 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों में 150 रन से ज्यादा की साझेदारी हो चुकी है। रविवार को मैच का दूसरा दिन है और पहले सेशन का खेल जारी है। टीम इंडिया ने सुबह 368/3 के स्कोर से दिन की शुरुआत की। गिल ने 103 और पंत ने 50 रन से पारी को आगे बढ़ाया। पहले दिन केएल राहुल ने शतक और साई सुदर्शन ने अर्धशतक लगाया था। ओपनर यशस्वी जायसवाल 24 रन बनाकर आउट हुए। मैच का स्कोरबोर्ड दोनों टीमों की प्लेइंग-XI भारत: केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, वॉशिंगटन सुंदर, मानव सुथार, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा। अफगानिस्तान- सेदीकुल्लाह अटल, रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), अब्दुल मलिक, रहमत शाह, हश्मतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अफसर जजई, अजमतुल्लाह उमरजई, शराफुद्दीन अशरफ, नांगेयालिया खारोटे, जियाउर रहमत शरीफी और मोहम्मद सलीम सफी।
Click here to Read more

.jpeg)