चंडीगढ़ टेस्ट का दूसरा दिन- भारत ने चौथा विकेट गंवाया:गिल 126 रन बनाकर आउट, अफगानिस्तान के सलीम ने पार्टनरशिप ब्रेक की
9 hours ago
भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ चंडीगढ़ टेस्ट में मजबूत शुरुआत की है। टीम ने पहली पारी में 4 विकेट पर 430 रन बना लिए हैं। ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल क्रीज पर हैं। कप्तान शुभमन गिल 126 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें मोहम्मद सलीम ने अफसर जजई के हाथों कैच कराया। सलीम 169 रन की पार्टनरशिप ब्रेक हुई। रविवार को मैच का दूसरा दिन है और पहले सेशन का खेल जारी है। टीम इंडिया ने सुबह 368/3 के स्कोर से दिन की शुरुआत की। गिल ने 103 और पंत ने 50 रन से पारी को आगे बढ़ाया। पहले दिन केएल राहुल ने शतक और साई सुदर्शन ने अर्धशतक लगाया था। ओपनर यशस्वी जायसवाल 24 रन बनाकर आउट हुए। मैच का स्कोरबोर्ड दोनों टीमों की प्लेइंग-XI भारत: केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, वॉशिंगटन सुंदर, मानव सुथार, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा। अफगानिस्तान- सेदीकुल्लाह अटल, रहमानुल्लाह गुरबाज, अब्दुल मलिक, रहमत शाह, हश्मतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अफसर जजई (विकेटकीपर), अजमतुल्लाह उमरजई, शराफुद्दीन अशरफ, नांगेयालिया खारोटे, जियाउर रहमत शरीफी और मोहम्मद सलीम सफी।
Click here to Read more

.jpeg)
