चंडीगढ़ टेस्ट- फॉलोऑन खेल रही अफगानिस्तान ने तीसरा विकेट गंवाया:सुंदर ने रहमत शाह को कैच आउट कराया; टीम भारत से 324 रन पीछे
11 hours ago
भारत ने चंडीगढ़ टेस्ट के तीसरे दिन अफगानिस्तान को फॉलोऑन खेलने पर मजबूर कर दिया। अफगानी टीम ने दूसरी पारी में 3 विकेट पर 88 रन बना लिए हैं। टीम 324 रन पीछे है। सेदीकुल्लाह अटल और हश्मतुल्लाह शाहिदी क्रीज पर हैं। वॉशिंगटन सुंदर ने रहमत शाह (13 रन), कुलदीप यादव ने रहमानुल्लाह गुरबाज (24 रन) और मोहम्मद सिराज ने अब्दुल मलिक (8 रन) को पवेलियन भेजा। सोमवार को लंच ब्रेक से पहले अफगानिस्तान पहली पारी में 152 रन पर ऑलआउट हो गई। इस तरह टीम इंडिया को पहली पारी में 412 रन की बढ़त मिली। डेब्यू मैच खेल रहे मानव सुथार ने छह विकेट झटके। प्रसिद्ध कृष्णा को 3 विकेट मिले। भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी 564/8 के स्कोर पर घोषित की थी। मैच का स्कोरबोर्ड
Click here to Read more
.png)

.jpeg)