Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    ChatGPT Lionel Messi AI Makeover : ChatGPT से बदला लियोनेल मेसी का लुक, आप भी ऐसे कर सकते हैं अपना AI मेकओवर

    3 hours ago

    1

    0

    ChatGPT Lionel Messi AI Makeover : फुटबॉल की दुनिया के सुपरस्टार लियोनेल मेसी का एक फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उनके बाल अर्जेंटीना के झंडे के नीले और सफेद रंग में नजर आ रहे हैं. खास बात यह है कि यह कोई असली हेयर कलर नहीं, बल्कि ChatGPT की मदद से तैयार किया गया AI मेकओवर है. OpenAI और लियोनेल मेसी ने मिलकर एक खास ग्लोबल पार्टनरशिप शुरू की है. इसका मकसद दुनिया भर के फुटबॉल फैंस को यह बताना है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से लोग अपनी क्रिएटिविटी दिखा सकते हैं और AI मनोरंजन का भी नया जरिया बन सकता है. अब फैंस भी अपने पसंदीदा कलर और स्टाइल के साथ खुद का AI लुक तैयार कर सकते हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि ChatGPT से लियोनेल मेसी का लुक कैसे बदला और आप भी अपना AI मेकओवर कैसे कर सकते हैं. ChatGPT से लियोनेल मेसी का लुक कैसे बदला? मेसी की जो फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, उसमें उनके बाल अर्जेंटीना के झंडे के नीले और सफेद रंग में नजर आ रहे हैं. यह बदलाव इतना असली और नेचुरल लगता है कि पहली बार देखने पर ऐसा लगता है जैसे मेसी ने सच में अपने बालों को कलर कर लिया हो, लेकिन यह पूरा लुक ChatGPT Images की मदद से बनाया गया है. इसी फोटो के जरिए OpenAI ने अपनी नई वैश्विक पहल की शुरुआत की है, जिसे कंपनी AI के दौर का पहला वैश्विक फुटबॉल सीजन बता रही है. मेसी ने क्या दिया था प्रॉम्प्ट? इस खास AI इमेज को बनाने के लिए मेसी ने ChatGPT को एक बेहद आसान प्रॉम्प्ट दिया था. उन्होंने लिखा था, मेरे बालों को अर्जेंटीना के झंडे के रंगों में बदल दो, लेकिन उन्हें नेचुरल और रियल दिखना चाहिए. इसी एक लाइन की मदद से ChatGPT ने मेसी का नया AI लुक तैयार कर दिया. अब इस प्रॉम्प्ट को ChatGPT Images के प्रीसेट स्टाइल्स कलेक्शन में भी शामिल किया गया है, जिससे दुनिया भर के फुटबॉल लवर्स अपने देश के झंडे के रंगों के साथ इसी तरह का मेकओवर तैयार कर सकें. मेसी ने क्या कहा? लियोनेल मेसी का कहना है कि उन्हें हमेशा यह देखना अच्छा लगता है कि अलग-अलग देशों के लोग फुटबॉल को किस तरह जीते और महसूस करते हैं. मेसी ने कहा, मैंने ChatGPT का इस्तेमाल करके खुद को एक नए अंदाज में अपने देश का सपोर्ट करते हुए देखने की कोशिश की और जाहिर है, मैंने शुरुआत अर्जेंटीना के रंगों से की, मुझे लगता है कि इस सीजन में बहुत से फैंस AI की मदद से मैचों को नए तरीके से समझेंगे, उनका मजा लेंगे और अपनी टीम के लिए सपोर्ट जताएंगे. यह भी पढ़ें - सॉफ्टवेयर इंजीनियरों के लिए खतरे की घंटी! AI Agents से काम करवाएगी यह भारतीय कंपनी फुटबॉल फैंस के लिए और भी खास है यह ग्लोबल पार्टनरशिप OpenAI और मेसी की यह ग्लोबल पार्टनरशिप केवल AI फोटो बनाने तक सीमित नहीं है. इसका उद्देश्य फुटबॉल लवर्स के एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाना भी है. AI की मदद से फैंस मैच से जुड़ी जरूरी जानकारी आसानी से समझ सकेंगे. मैदान पर क्या हो रहा है, इसका विश्लेषण कर पाएंगे. टूर्नामेंट की कहानियों और घटनाओं को बेहतर तरीके से फॉलो कर सकेंगे. अपनी पसंदीदा टीम के लिए क्रिएटिव तरीके से सपोर्ट दिखा सकेंगे, साथ ही AI टूल्स का इस्तेमाल करके अनोखा कंटेंट तैयार कर सकेंगे. आप भी अपना AI मेकओवर कैसे कर सकते हैं? 1. अगर आप भी मेसी की तरह अपना AI मेकओवर करना चाहते हैं, तो सबसे पहले ChatGPT में Images फीचर खोलें. 2. अपनी फोटो अपलोड करें या नई इमेज बनाने का ऑप्शन चुनें. 3. अपनी पसंद का प्रॉम्प्ट लिखें. जैसे मेरे बालों को भारत के तिरंगे के रंगों में बदल दें, लेकिन उन्हें नेचुरल और रियल दिखाएं. 4. कुछ ही सेकंड में ChatGPT आपकी पसंद के अनुसार नई AI इमेज तैयार कर देगा. वहीं आप अपने पसंदीदा फुटबॉल क्लब, देश या किसी खास थीम के रंगों का इस्तेमाल करके भी नया लुक बना सकते हैं. यह भी पढ़ें - फोन से निकलने के बाद कहां जाती है हमारी आवाज, सेकेंडों में कैसे तय करती है मीलों का सफर?
    Click here to Read more
    Prev Article
    Hybrid Solar System क्या होता है और क्या हैं इसके फायदे-नुकसान? यहां जान लें सारी बातें
    Next Article
    नया फोन खरीदने वालों को झटका! इस साल हर महीने बढ़ रहे हैं स्मार्टफोन के दाम

    Related Tech Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment