Don 3 Controversy: 'रणवीर गलत नहीं हो सकते', 'धुरंधर' एक्टर के सपोर्ट में उतरे एमी विर्क, बोले- जब फ्लॉप दे रहे थे तब इग्नोर किया
4 hours ago
फरहान अख्तर और रणवीर सिंह के बीच फिल्म 'डॉन 3' को लेकर विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. 'धुरंधर' एक्टर के इस बड़े प्रोजेक्ट से दूरी बनाने के बाद कई सेलेब्स ने रणवीर का समर्थन किया है. अब 'डॉन 3' कंट्रोवर्सी के बीच पंजाबी एक्टर और सिंगर एमी विर्क ने रणवीर सिंह को सपोट किया है. चलिए जानते हैं उन्होंने क्या कहा. मेकर्स ने रणवीर सिंह को किया इग्नोरकनेक्ट सिने को दिए इंटरव्यू में एमी विर्क ने फिल्म 'डॉन 3' कंट्रोवर्सी पर रिएक्ट किया है. उन्होंने मेकर्स पर निशाना साधते हुए कहा, 'मैं इस विवाद की पूरी बारीकियों को नहीं जानता हूं, लेकिन मुझे पूरा भरोसा है कि रणवीर गलत नहीं हो सकते. जब रणवीर की कुछ फिल्में फ्लॉप हुईं, तब एक्सेल एंटरटेनमेंट 'डॉन 3' की शूटिंग शुरू कर सकता था. तब उन्होंने एक्टर को इग्नोर किया. अब जब धुरंधर हिट हो गई तो वो अपने पैसे वापस मांग रहे हैं.' ये भी पढ़ें:- Don 3 Controversy: रणवीर सिंह और फरहान अख्तर के झगड़े से अपसेट हैं इम्तियाज अली, कहा- दोनों समझदार, पता नहीं ये कैसे हो गया... 'मेकर्स चाहें तो केस कर सकते हैं'एमी विर्क ने 45 करोड़ रुपये की मांग पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अगर कोई छोटा-मोटा हिसाब बाकी है तो उसे सुलझाया जा सकता है, लेकिन इतनी बड़ी रकम मांगना ठीक नहीं लगता. उन्होंने कहा, 'उनके जो 2-4 करोड़ रपये बकाया है, वो रणवीर सिंह से ले लें और आगे बढ़ें. 45 करोड़ रुपये क्यों दें? रणवीर की गलती नहीं है. अगर मेकर्स चाहें तो केस कर सकते हैं. इस तरह के केस का कोई फैसला नहीं आता है. ऐसे केस 20 साल तक चलते रहते हैं.' फिल्म '83' में साथ नजर आए रणवीर सिंह और एमी विर्कइंटरव्यू में एमी ने रणवीर के साथ हुई एक पर्सनल बातचीत का भी जिक्र किया. एक्टर ने बताया कि 'धुरंधर' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद उन्होंने रणवीर को फोन कर बधाई दी थी. उस समय रणवीर नए पिता बने थे और अपनी फिल्म को लेकर काफी भावुक भी थे. बता दें कि एमी विर्क और रणवीर सिंह बहुत अच्छे दोस्त हैं. दोनों ने कबीर खान की फिल्म '83' में साथ काम किया है, जो साल 2021 में रिलीज हुई थी. क्या है पूरा विवाद?बता दें कि रणवीर सिंह ने अचानक फरहान अख्तर की फिल्म 'डॉन 3' छोड़ दी है, जिसके बाद फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने एक्टर पर बैन लगा दिया. हालांकि, रणवीर सिंह के लीगल नोटिस भेजने के बाद FWICE ने ये बैन हटा दिया है. प्रोडक्शन हाउस एक्सेल एंटरटेनमेंट ने रणवीर पर 45 करोड़ रुपये के नुकसान का दावा ठोका है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रणवीर सिंह ने क्रिएटिव मतभेदों के चलते फिल्म से दूरी बना ली. ये भी पढ़ें:- उम्मीद है जल्द मामला सुलझ जाए, रणवीर सिंह पर लगे बैन पर बोले मनोज बाजपेयी
Click here to Read more
.png)

