एल्विश यादव ने खरगोश जनता पार्टी बनाई:लिखा- सबका विकास गाजर के साथ, कॉकरोच पार्टी वालों से बहस नहीं करता
6 hours ago
गुरुग्राम के रहने वाले बिग बॉस OTT सीजन-2 के विनर एल्विश यादव ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के जवाब में खरगोश जनता पार्टी (KJP) का पोस्टर जारी किया है। बुधवार को उन्होंने अपने X हैंडल पर CJP पर तंज कसते हुए KJP का पोस्टर और मैनिफेस्टो शेयर किया। इसमें लिखा था- “गाजर हमारा हक, स्पीड हमारी पहचान, खरगोश एकता जिंदाबाद, तेज दिमाग, लंबे कान, सबका विकास गाजर के साथ।” पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई। CJP समर्थकों ने एल्विश की आलोचना शुरू कर दी, जिसके बाद उन्होंने लाइव आकर सफाई दी। कुछ ही घंटों में यह पोस्ट X पर 20 लाख से ज्यादा लोगों तक पहुंच गई। वहीं यूजर्स ने ट्रोल करते हुए लिखा- “नीट पेपर लीक पर साइलेंट, बांग्लादेशी हिंदुओं के मामले में साइलेंट, सिलेंडर मैटर पर साइलेंट, अब CJP कंट्रोवर्सी के बीच अपने सॉन्ग प्रमोशन का तरीका है।” X पर एल्विश ने ये पोस्टर शेयर किया पोस्ट में लिखा- बहस से बेहतर पेस्ट कंट्रोल इस घोषणापत्र को पोस्ट करने के कुछ ही देर बाद एल्विश यादव ने एक और पोस्ट की। उन्होंने लिखा- “मैं अब कॉकरोच जनता पार्टी के सदस्यों से बहस नहीं करता, बहस करने से बेहतर पेस्ट कंट्रोल काम करता है।” विवाद यहीं नहीं रुका। इसके बाद एल्विश ने अपने सोशल मीडिया पर एक और पोस्टर जारी कर दिया। इस बार उन्होंने तंज कसते हुए लिखा- “सारे भाई जंतर-मंतर पहुंच जाओ, सभी को मुफ्त गाजर।” एल्विश यादव की तरफ से जारी दूसरा पोस्टर बोले- 'बोलने की आजादी, मैं तो बोलूंगा' लगातार आ रही पोस्ट्स के बाद जब इंटरनेट पर ट्रोलर्स और यूजर्स ने सवाल उठाने शुरू किए, तो एल्विश यादव ने एक वीडियो जारी कर जवाब दिया। उन्होंने कहा- “मुझे बोलने की पूरी आजादी है और मैं अपनी बात बोल रहा हूं।”
Click here to Read more

.png)