Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    फिलीपींस में 7.8 तीव्रता का भूकंप, कई बिल्डिंग्स गिरीं:एक की मौत; 3 मीटर ऊंची सुनामी की चेतावनी, इंडोनेशिया-मलेशिया तक अलर्ट

    2 hours ago

    1

    0

    फिलीपींस में सोमवार सुबह 7.8 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया। इसके बाद फिलीपींस, इंडोनेशिया और मलेशिया के तटीय इलाकों में सुनामी की चेतावनी जारी की गई। शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक कई मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं और एक व्यक्ति की मौत हुई है। भूकंप का केंद्र मिंडानाओ द्वीप के जनरल सैंटोस शहर से करीब 13 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में था। फिलीपींस के भूकंप संस्थान के अनुसार इसकी गहराई 10 किलोमीटर थी, जबकि अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) ने 7.8 तीव्रता और 55 किलोमीटर गहराई दर्ज की। पैसिफिक सुनामी वार्निंग सेंटर ने चेतावनी दी है कि फिलीपींस के कुछ तटीय इलाकों में 3 मीटर तक ऊंची लहरें उठ सकती हैं। वहीं इंडोनेशिया और मलेशिया के कुछ तटों पर 1 मीटर तक ऊंची लहरों का खतरा है। भूकंप के बाद कई इलाकों में बिजली गुल हो गई। जनरल सैंटोस शहर में कई मकान और इमारतें क्षतिग्रस्त हुई हैं। स्थानीय पुलिस ने एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि की है। राहत और बचाव अभियान जारी है। प्रशासन ने तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से तुरंत ऊंचे स्थानों पर जाने की अपील की है। फिलीपींस में भूकंप से जुड़ी तस्वीरें… एक मीटर से ऊंची सुनामी लहरों की चेतावनी फिलीपींस के ज्वालामुखी एवं भूकंप संस्थान (PHIVOLCS) ने कहा कि कुछ इलाकों में सामान्य ज्वार से एक मीटर से अधिक ऊंची लहरें उठ सकती हैं। तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को ऊंचे स्थानों पर जाने या सुरक्षित इलाकों में पहुंचने की सलाह दी गई है। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि भूकंप के बाद तेज झटके आ सकते हैं। फिलहाल किसी बड़े नुकसान या जनहानि की सूचना नहीं मिली है। फिलीपींस दुनिया के सबसे भूकंप प्रभावित देशों में शामिल है। यह प्रशांत महासागर के 'रिंग ऑफ फायर' क्षेत्र में स्थित है, जहां अक्सर भूकंप और ज्वालामुखीय गतिविधियां होती रहती हैं। खबर अपडेट हो रही है….
    Click here to Read more
    Prev Article
    Chipkali Bhagane Ke Tarika: छिपकली कभी लौटकर नहीं आएगी घर, बस अपनाएं ये 4 आसान उपाय, 100% है कारगर
    Next Article
    Aaj Ka Panchang 8 June 2026: आज कालाष्टमी व्रत, पूरे दिन रहेगा पंचक, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त

    Related दुनिया Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment