गाजियाबाद में छात्र की हत्या करने वाले असद का एनकाउंटर:उकसाने वाला पिता भी गिरफ्तार, कहा था- बकरीद पर सूर्या की कहानी खत्म कर दो
2 weeks ago
गाजियाबाद में 11वीं के छात्र सूर्या चौहान की हत्या का मुख्य आरोपी असद (19) एनकाउंटर में मारा गया। वह शहर छोड़कर भागने की फिराक में था। रविवार तड़के 4 बजे पुलिस ने घेरा तो उसने फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में असद ढेर हो गया। पुलिस ने शनिवार को ही उस पर 50 हजार का इनाम घोषित किया था। मुठभेड़ शहर के वसुंधरा इलाके में हुई। बकरीद के दिन (28 मई) 17 साल के सूर्या की हत्या हुई थी। नाबालिग दोस्त के मुताबिक, असद ने फोन करके सूर्या को बुलाया। साथियों के साथ उसे घेर लिया और चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। मारने से पहले उसने सूर्या से पूछा था- क्या कभी बकरा हलाल होते देखा है? आओ, दिखाते हैं। इसका CCTV भी सामने आया था। वहीं, खोड़ा पुलिस ने 3 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। इनमें असद के पिता नवाब (45), फरहान (19) और आतिफ (19) शामिल हैं। पुलिस ने बताया, नवाब ने असद को सूर्या की हत्या के लिए उकसाया था। फरहान ने चाकू दिया था। एनकाउंटर पर सूर्या की मां ने कहा- असद की लाश की फोटो दिखाओ, तभी मानूंगी कि उसका एनकाउंटर हुआ है। बाकी आरोपियों का भी एनकाउंटर होना चाहिए। दो समुदायों से जुड़े होने के चलते मामले ने तूल पकड़ लिया। यूपी सरकार में मंत्री सुनील कुमार शर्मा सूर्या के परिवार से मिले। उन्होंने कहा- प्रदेश में किसी अपराधी के लिए कोई जगह नहीं। सीएम योगी ने परिवार को 5 लाख रुपए देने ऐलान किया है। परिवार के एक सदस्य को नगरपालिका में नौकरी भी दी जाएगी। पूर्व भाजपा विधायक संगीत सोम ने कहा कि यह हरकत जिहादी मानसिकता से की गई। पुलिस ने इस तरह की मानसिकता को जड़ से कुचल दिया है। अगर इसे नहीं रोका गया तो देश को पाकिस्तान और लेबनान बनने में देर नहीं लगेगी। सूर्या के घर हिंदूवादी संगठनों के लोग भी पहुंचे और नारेबाजी की। इसके चलते सूर्या के घर के बाहर RRF और पुलिस तैनात कर दी गई। बाजार बंद करा दिया गया। एनकाउंटर के करीब 12 घंटे बाद असद के शव का पोस्टमॉर्टम हो रहा है। उसके घर पर ताला लगा है। परिवार के लोग घर छोड़कर भाग गए हैं। तस्वीरें देखिए- कल 10 घंटे चला था हंगामा, डिप्टी सीएम ने कहा था- हत्यारों को बख्शेंगे नहीं असद के एनकाउंटर से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
Click here to Read more
.png)
