गुरु रंधावा के जिम पर फायरिंग:दिल्ली में बाइक पर आए 2 बदमाशों ने गोलियां चलाईं, लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी; पंजाबी सिंगर इसके ब्रांड एंबेसडर
2 hours ago
दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में गुरुवार तड़के एक जिम के बाहर मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है, लेकिन वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर कुख्यात लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ग्रुप ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जबरन वसूली, गैंगवार और आपसी रंजिश समेत सभी कोणों से जांच शुरू कर दी है। हमलावरों ने जिम पर कम से कम सात राउंड गोलियां चलाईं और वारदात को अंजाम देकर बड़ी आसानी से मौके से फरार हो गए। गनीमत यह रही कि हमला तड़के सुबह हुआ था, जब जिम बंद था और वहां कोई मौजूद नहीं था। इस वजह से हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। केयरटेकर के पहुंचने पर हुआ खुलासा घटना का पता तब चला जब सुबह करीब 5:15 बजे जिम के केयरटेकर वहां पहुंचे। जिम के शीशे टूटे देख और गोलियों के निशान पाकर उन्होंने तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस के आला अधिकारी और स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। जांच के लिए तुरंत फोरेंसिक टीमों (FSL) को भी मौके पर बुलाया गया। फोरेंसिक विशेषज्ञों ने घटनास्थल से खाली कारतूस और अन्य वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस हमलावरों की पहचान करने के लिए जिम के आसपास और भागने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। जांच में सामने आया है कि जिस फिटनेस सेंटर पर हमला हुआ है, उसके मालिक राजौरी गार्डन के रहने वाले दो व्यवसायी हैं। वहीं, एक बेहद मशहूर पंजाबी गायक इस जिम के ब्रांड एंबेसडर हैं। इसी वजह से इस हमले को काफी गंभीरता से लिया जा रहा है। वारदात के कुछ ही देर बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल होने लगा। इस पोस्ट में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े 'अनिल पंडित ग्रुप' ने कथित तौर पर इस गोलाबारी की जिम्मेदारी ली है। इस दावे के बाद से पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। रंगदारी और आपसी रंजिश के एंगल से जांच शुरू दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के अनुसार, मामले की तफ्तीश के लिए कई टीमें गठित की गई हैं। पुलिस इस मामले को जबरन वसूली (Extortion), गैंगस्टरों की आपसी रंजिश और मालिकों की किसी निजी दुश्मनी के एंगल से जोड़कर देख रही है। पुलिस ने संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है और बदमाशों की तलाश में छापेमारी कर रही है।
Click here to Read more
.png)
