Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    गुरिंदरवीर 100 मीटर में भारत के सबसे तेज धावक:10.09 सेकेंड में जीते; दो बार नेशनल रिकॉर्ड तोड़ा, पर्ची दिखाई- अभी काम पूरा नहीं

    2 weeks ago

    1

    0

    रांची के बिरसा मुंडा स्टेडियम में शनिवार को भारतीय एथलेटिक्स के लिए ऐतिहासिक दिन रहा। पंजाब के 25 साल स्प्रिंटर गुरिंदरवीर सिंह ने एथलेटिक्स फेडरेशन प्रतियोगिता में पुरुषों की 100 मीटर दौड़ को महज 10.09 सेकेंड में पूरा किया और नया नेशनल रिकॉर्ड बनाया। यह रिकॉर्ड इसलिए भी खास है, क्योंकि भारतीय एथलेटिक्स के इतिहास में पहली बार 100 मीटर रेस में 10.10 सेकेंड का मार्क क्रैक हुआ है यानी कि किसी भारतीय एथलीट ने पहली बार 100 मीटर की रेस को 10.10 सेकेंड से कम समय में पूरा किया। गुरिंदरवीर ने फिनिश लाइन पार करते ही सीने पर लगा बिब नंबर उखाड़ा दिया और जोश में चिल्लाते हुए ट्रैक पर जूते फेंक दिए। इवेंट के बाद गुरिंदरवीर ने कहा- 'लोग कहते थे कि भारतीयों के पास 100 मीटर के लिए जीन नहीं हैं। मैं सबको गलत साबित करना चाहता था। भारतीय जीन बहुत मजबूत हैं और यह सिर्फ शुरुआत है।' तीन फोटोज… इस सीजन एशिया के दूसरे सबसे तेज धावक बने गुरिंदरवीर का यह समय इस सीजन में पूरे एशिया का दूसरा सबसे तेज समय है, जो जापान के फुकुतो कोमुरो (10.08 सेकेंड) से सिर्फ .01 सेकेंड पीछे है। इसके साथ ही उन्होंने 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स के क्वालिफिकेशन मार्क (10.16 सेकेंड) को भी आसानी से पार कर लिया। सीनियर फेडरेशन कप में गुरिंदरवीर ने अपने चिर प्रतिद्वंद्वी अनिमेष कुजूर को चौंकाते हुए पीछे छोड़ दिया। 5 मिनट में 2 बार टूटा नेशनल रिकॉर्ड यहां पंजाब के गुरिंदरवीर और ओडिशा के अनिमेष के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिले। अनिमेष पिछले साल बनाए गए 10.18 सेकेंड के राष्ट्रीय रिकॉर्ड समय के साथ प्रतियोगिता में प्रबल दावेदार थे। लेकिन शुक्रवार को पहले दिन 25 वर्षीय गुरिंदरवीर ने शुरुआती सेमीफाइनल हीट में इसे 10.17 सेकेंड तक कम कर दिया। इसके महज 5 मिनट बाद 22 साल के अनिमेष ने दूसरे सेमीफाइनल हीट में 10.15 सेकेंड का समय निकालकर नेशनल रिकॉर्ड वापस हासिल कर लिया। जिसे फाइनल में गुरिंदरवीर एक बार फिर अपने नाम कर लिया। फाइनल में अनिमेष से 0.11 सेकेंड तेज दौड़े गुरिंदरवीर गुरिंदरवीर ने फाइनल में अनिमेष से 0.11 सेकेंड तेज दौड़ लगाई। उन्होंने अपने युवा प्रतिद्वंद्वी से कम से कम दो फीट आगे रहते हुए फिनिश लाइन पार की। रिलायंस फाउंडेशन के ही प्रणव गुरव 10.29 सेकेंड के समय के साथ तीसरे स्थान पर रहे। गुरिंदरवीर ने कहा- ‘बहुत अच्छी फीलिंग है। जैसी ट्रेनिंग चल रही थी, वैसे रिजल्ट भी मिल रहे हैं। आगे भी ट्रेनिंग अच्छी रहेगी और अच्छे रिजल्ट मिलेंगे। ट्रेनिंग में जिन चीजों की कमी थी, उन्हें सुधारा। कमजोरियां दूर कीं, स्ट्रेन्थ बढ़ाई। आखिरी मिनट में फिजिकल से ज्यादा मेंटल गेम होता है। जो अपने आप को मानसिक रूप से मजबूत रख पाएगा, वो जीतेगा।’ उसेन बोल्ट के नाम है वर्ल्ड रिकॉर्ड 100 मीटर की फर्राटा दौड़ का वर्ल्ड रिकॉर्ड जमैका के उसेन बोल्ट के नाम दर्ज है। जो उन्होंने 2009 में वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में बनाया था। 100 मीटर के 4 बड़े रिकॉर्ड्स ओलिंपिक गेम्स में 1984 से अब तक ब्लैक ही 100 मीटर चैंपियन 1896 में मॉडर्न ओलिंपिक की शुरुआत हुई थी। 1928 तक 100 मीटर चैंपियन श्वेत एथलीट थे। 1932 में एडी टोलन पहले अश्वेत ओलिंपिक 100 मीटर चैंपियन बने। 1984 से 2024 तक ओलिंपिक में अश्वेत ही 100 मीटर चैंपियन रहा। 2020 में टोक्यो ओलिंपिक का गोल्ड जीतने वाले लेमॉन्ट मार्सेल जैकब्स के पिता अफ्रीकी मूल के थे, जबकि मां इटैलियन थीं। इसलिए उन्हें भी ब्लैक में गिना गया है। विशाल ने 400 मीटर में रिकॉर्ड बनाया गुरिंदरवीर सिंह के अलावा, विशाल ने पुरुषों की 400 मीटर दौड़ को 44.98 सेकेंड में पूरा कर अपना ही नेशनल रिकॉर्ड ध्वस्त किया। वे 45 सेकेंड से कम समय में यह रेस पूरी करने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। विशाल की यह टाइटमिंग इस सीजन में पूरे एशिया में सबसे तेज है। रेस में तमिलनाडु के राजेश रमेश (45.31s) दूसरे और उत्तर प्रदेश के जय कुमार (45.47s) तीसरे स्थान पर रहे। --------------------------------------- स्पोर्ट्स से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… टेस्ट मैच के बीच लाल की जगह गुलाबी गेंद, दोनों कप्तानों की सहमित जरूरी ICC क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में बड़े बदलावों की तैयारी कर रही है। सबसे अहम प्रस्ताव लाल बॉल से शुरू हुए किसी टेस्ट मैच के बीच गुलाबी गेंद का इस्तेमाल करना है। गेंद उन स्थितियों में बदली जाएगी जब खराब रोशनी के कारण खेल रोक दिया गया हो। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    'India one of most important strategic partners': Marco Rubio tells EAM Jaishankar
    Next Article
    IPL देखते हुए डेटा खत्म होने से रुक गया मैच, Airtel के इन सस्ते पैक से रिचार्ज कर बीच में रुका मैच फिर होगा चालू ,जानिए इनके बारे में

    Related खेल Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment