Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    घर में नहीं है कोई सब्जी? 10 मिनट में बनाएं दही-पापड़ की स्वादिष्ट डिश, आसान है रेसिपी

    4 hours from now

    1

    0

    जब घर में कोई हरी सब्जी न हो और कुछ स्वादिष्ट बनाने का मन करे, तो दही-पापड़ की सब्जी एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है. यह स्वादिष्ट रेसिपी सिर्फ 10 मिनट में तैयार हो जाती है. इसे बनाने के लिए सबसे पहले कड़ाही में एक बड़ा चम्मच सरसों का तेल गर्म करें. इसमें जीरा, तेजपत्ता, बारीक कटा प्याज और हरी मिर्च डालकर हल्का भून लें. इसके बाद हल्दी, लाल मिर्च और धनिया पाउडर मिलाएं. फिर 200 ग्राम फेंटा हुआ दही डालकर धीमी आंच पर पकाएं और आधा कप पानी व स्वादानुसार नमक मिलाकर ग्रेवी तैयार करें. इस दौरान 3 से 4 पापड़ को गैस पर भून लें और छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़ लें. जब ग्रेवी में उबाल आ जाए तो उसमें हरा धनिया और पापड़ के टुकड़े डालकर हल्के हाथों से मिला दें. एक मिनट बाद गैस बंद कर दें. इसे आप रोटी, पराठा, पूरी या चावल के साथ खा सकते हैं.
    Click here to Read more
    Prev Article
    Delhi to Dharamshala in just 6 hours? NH-503 upgrade could make it possible by September
    Next Article
    Ranbir, Katrina fell in love on Ajab Prem Ki Ghazab Kahani set? Co-star reveals

    Related जीवन शैली Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment