Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Google के इस धाकड़ फोन पर मिल रही बंपर छूट, 15,000 से ज्यादा की बचत का मौका

    7 hours ago

    1

    0

    Google Pixel 10 Price Cut: लगातार महंगे होते मोबाइल के बीच अगर आप डिस्काउंट की राह देख रहे थे तो आपका इंतजार खत्म हो गया है. इस समय अमेजन से गूगल पिक्सल 10 को 15,000 रुपये से अधिक की छूट के साथ खरीदा जा सकता है. एकदम प्रीमियम लुक, क्लीन एंड्रॉयड एक्सपीरियंस और शानदार फीचर वाला यह फोन अपनी असली कीमत से भारी डिस्काउंट के साथ लिस्टेड है. यह डील ऐसे समय में आपकी जेब को झटका लगने से बचा सकती है, जब लगातार फोन की कीमतों में लगातार इजाफा होता जा रहा है. आइए इस फोन के स्पेसिफिकेशंस और अमेजन डील के बारे में डिटेल से जानते हैं. Google Pixel 10 में क्या-क्या मिलता है? Google Pixel 10 को पिछले साल अगस्त में 6.3 इंच की OLED स्क्रीन के साथ लॉन्च किया गया था, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करती है. इस पर प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 दिया गया है. यह फोन Google Tensor G5 चिपसेट से लैस है और Android 16 पर ऑपरेट करता है. इसे अगले सात सालों तक सॉफ्टवेयर और सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगी. फोटो और वीडियो के लिए इसके रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप लगा है, जिसमें 48MP का प्राइमरी लेंस, 13MP का अल्ट्रावाइड सेंसर और 10.8MP का टेलीफोटो सेंसर है. फ्रंट की बात करें तो सेल्फी और वीडियो के लिए 10.5MP का लेंस लगा हुआ है. गूगल ने इसे 4970mAh के बैटरी पैक से लैस किया है. अमेजन से भारी बचत के साथ खरीदने का मौका भारत में Pixel 10 को 79,999 कीमत पर लॉन्च किया गया था, लेकिन अभी अमेजन पर यह 15,000 रुपये से ज्यादा के डिस्काउंट के साथ लिस्टेड है. अमेजन पर Pixel 10 के Obsidian, 12GB+256GB वेरिएंट को 64,950 रुपये में लिस्ट किया गया है. इस पर 1948 रुपये का कैशबैक ऑफर भी मिल रहा है. अगर इस मिला लिए जाए तो फोन की कीमत कीमत लगभग 63,000 रुपये रह जाती है. यानी अमेजन से खरीदने पर आप इस फोन पर लगभग 17,000 रुपये बचा सकते हैं. Nothing Phone (3) पर जबरदस्त छूट का मौका गूगल पिक्सल 10 की तरह Nothing Phone (3) पर भी बंपर छूट मिल रही है. 79,999 रुपये में लॉन्च हुआ नथिंग का यह फोन दमदार डिस्काउंट के बाद अमेजन पर सिर्फ 42,999 रुपये में लिस्टेड है. यह छूट सिर्फ यहीं खत्म नहीं होती, अमेजन इस पर 1200 रुपये से ज्यादा का कैशबैक और 2149 रुपये का बैंक ऑफर भी दे रही है. सारी छूट को मिलाने के बाद Nothing Phone (3) को 40,000 रुपये से भी कम में खरीदा जा सकता है. ये भी पढ़ें- AGI से बदल जाएगी पूरी दुनिया, Google DeepMind के सीईओ बोले- सिर्फ 4 साल का इंतजार बाकी
    Click here to Read more
    Prev Article
    YouTube पर गाना अपलोड करते ही Google को मिल जाता है ये अधिकार, कंपनी ने खुद किया खुलासा
    Next Article
    Airtel Priority Postpaid का नाम अब Fast Lane हुआ, कंपनी बोली- बंद नहीं होगी सर्विस

    Related Tech Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment