Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    होर्मुज के पास ऑयल टैंकर पर मिसाइल अटैक:3 भारतीय लापता, 21 बचाए गए, भारत बोला- हालात पर हमारी नजर

    17 hours ago

    1

    0

    होर्मुज स्ट्रेट के पास मिसाइल हमले से 'सेत्तेबेल्लो' नाम के ऑयल टैंकर के इंजन रूम में आग लग गई। इस जहाज पर 28 लोग सवार थे, जिसमें से 24 भारतीय थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक 3 भारतीय अभी भी लापता हैं, जबकि 21 को बचा लिया गया। इस टैंकर पर पलाऊ देश का झंडा लगा हुआ था। हमले के वक्त ये ओमान के सोहार बंदरगाह से करीब 37 किलोमीटर दूर था। यह हमला किसने किया था, अभी इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। भारत सरकार ने हमले की कड़ी निंदा की है। विदेश मंत्रालय ने बताया कि ओमान स्थित भारतीय दूतावास मामले पर लगातार नजर बनाए हुए है और लोकल अधिकारियों के साथ चलाए जा रहे सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन में कॉर्डिनेट कर रहा है। पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स… 1. अमेरिका ने ईरान पर हवाई हमले किए: होर्मुज स्ट्रेट के पास अमेरिकी अपाचे हेलिकॉप्टर गिरने के बाद अमेरिका ने ईरान पर जवाबी हमले किए। ट्रम्प ने आरोप लगाया कि हेलिकॉप्टर ईरान ने गिराया था, जबकि तेहरान ने हर हमले का जवाब देने की चेतावनी दी। 2. ट्रम्प बोले- 2 हफ्ते में ईरान पर ‘पूरी जीत’ का ऐलान करेंगे: रिपब्लिकन रैली में ट्रम्प ने दावा किया कि अमेरिका ईरान के खिलाफ बढ़त बनाए हुए है और अगले दो हफ्तों में "टोटल विक्ट्री" घोषित करेगा। उन्होंने कहा कि इससे तेल की कीमतें भी नीचे आएंगी। 3. इजराइल की चेतावनी- जरूरत पड़ी तो फिर करेंगे हमला: इजराइली सेना प्रमुख एयाल जामिर ने कहा कि हालिया ऑपरेशन सिर्फ शुरुआत थी। जरूरत पड़ने पर इजराइल ईरान पर और बड़े हमले करने के लिए तैयार है। 4. ट्रम्प-नेतन्याहू के रिश्तों में बढ़ी दूरी: ईरान-इजराइल तनाव के बीच ट्रम्प ने नेतन्याहू को चेताया कि संघर्ष बढ़ाने पर इजराइल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अलग-थलग पड़ सकता है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि दोनों नेताओं के बीच मतभेद अब खुलकर सामने आने लगे हैं। 5. होर्मुज के पास अमेरिकी अपाचे हेलिकॉप्टर क्रैश: AH-64 अपाचे हेलिकॉप्टर होर्मुज स्ट्रेट के पास समुद्र में गिर गया। दोनों पायलट सुरक्षित बचा लिए गए। अमेरिकी सेना ने पहली बार समुद्र में ड्रोन बोट का इस्तेमाल कर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। हादसे की जांच जारी है। ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    Telegram Rolls Out Native watchOS App for Apple Watch Users With Support for Texting, Voice Messages and More
    Next Article
    Kal Ka Mausam 11 June: 80 की स्पीड से आ रहा आंधी-तूफान और बारिश, दिल्ली-NCR समेत 17 राज्यों के लिए IMD का अलर्ट!

    Related दुनिया Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment