Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    'हिटलर से प्रेरित होकर...', तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी का HYDRAA को लेकर विवादित बयान, भड़की बीजेपी

    2 hours ago

    1

    0

    HYDRAA Controversy: तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी का एक बयान राजनीतिक विवाद का कारण बन गया है. रेवंत रेड्डी ने हैदराबाद डिजास्टर रिस्पॉन्स एंड एसेट प्रोटेक्शन एजेंसी (HYDRAA) के नाम को लेकर ऐसा दावा किया, जिस पर भाजपा और बीआरएस ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. भाजपा ने मुख्यमंत्री के बयान को कांग्रेस की "हिटलर और आपातकाल वाली मानसिकता" का उदाहरण बताते हुए उनसे माफी मांगने की मांग की है. बेंगलुरु कार्यक्रम में दिया बयान शनिवार को बेंगलुरु में आयोजित एक कार्यक्रम में बातचीत के दौरान रेवंत रेड्डी ने दावा किया कि HYDRAA नाम और इसकी अवधारणा को लेकर उन्हें प्रेरणा मिली थी. रेड्डी ने कहा कि "हाइड्रा" हिटलर का पसंदीदा शब्द था और उसकी मुख्य टीम को भी हाइड्रा कहा जाता था, जो किसी की भी हत्या कर सकती थी. उन्होंने कहा कि इसी से प्रेरित होकर उन्होंने एजेंसी का नाम HYDRAA रखा. हालांकि इतिहास के जानकारों ने इस दावे पर सवाल उठाए हैं. विशेषज्ञों का कहना है कि हिटलर की किसी टीम को "हाइड्रा" कहे जाने का कोई ऐतिहासिक प्रमाण उपलब्ध नहीं है. उनका कहना है कि "हाइड्रा" शब्द का संबंध द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान ब्रिटिश रॉयल एयर फोर्स के एक सैन्य अभियान से जुड़ा रहा है. भाजपा ने कांग्रेस पर साधा निशाना रेवंत रेड्डी के बयान के बाद भाजपा ने कांग्रेस और तेलंगाना सरकार पर हमला तेज कर दिया. भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि कांग्रेस की खतरनाक "हिटलर और आपातकाल वाली मानसिकता" एक बार फिर सामने आ गई है. उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा कि रेवंत रेड्डी खुलेआम कह रहे हैं कि उन्हें HYDRAA बनाने की प्रेरणा हिटलर से मिली. यह कांग्रेस की तानाशाही सोच को दर्शाता है. उन्होंने कहा कि आपातकाल से लेकर आज तक कांग्रेस जनता की आवाज दबाने का काम करती रही है. केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने भी की आलोचना केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने भी मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने रेवंत रेड्डी का वीडियो साझा करते हुए एक्स पर लिखा कि कांग्रेस की खतरनाक "हिटलर और आपातकाल वाली मानसिकता" फिर से खुलकर सामने आ गई है. उन्होंने आरोप लगाया कि रेवंत रेड्डी हैदराबाद में की गई कार्रवाई की तुलना ईरान और इजराइल जैसे संघर्षग्रस्त क्षेत्रों में हुई तबाही से कर रहे हैं, जो कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भाषा से मेल खाती है. किशन रेड्डी ने कहा कि आपातकाल से लेकर हिटलर तक, कांग्रेस हमेशा जनता की आवाज दबाने की राजनीति करती रही है. उन्होंने मुख्यमंत्री से तेलंगाना की जनता से बिना शर्त माफी मांगने की मांग की.
    Click here to Read more
    Prev Article
    ‘बेरूत के कंधे पर रखकर बंदूक न चलाएं...’, US से वार्ता को लेकर लेबनान ने ईरान को सुनाई खरी-खोटी
    Next Article
    'हम थलापति विजय की TVK को समर्थन देंगे, ये DMK को पहले ही बताया था', INDIA ब्लॉक में घमासान के बीच चिदंबरम का दावा

    Related भारत Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment