Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    IAF Aircraft Crash: असम के जोरहाट में बड़ा हादसा, इंडियन एयरफोर्स का AN-32 एयरक्राफ्ट क्रैश, सामने आया वीडियो

    13 minutes from now

    1

    0

    असम के जोरहाट एयरफोर्स स्टेशन पर भारतीय वायुसेना का एक AN-32 परिवहन विमान लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. यह विमान एयरबेस पर उतरने की कोशिश कर रहा था, तभी हादसे का शिकार हो गया. शुरुआती जानकारी के मुताबिक यह एक कार्गो विमान था, जिसका इस्तेमाल सैन्य सामान और जरूरी सामग्री की ढुलाई के लिए किया जाता है. घटना के बाद मौके पर राहत और जांच का काम जारी है. लैंडिंग के दौरान हुआ हादसा भारतीय वायुसेना के अनुसार, यह दुर्घटना उस समय हुई जब AN-32 विमान जोरहाट एयरफील्ड पर उतरने की कोशिश कर रहा था. लैंडिंग के दौरान अचानक विमान हादसे का शिकार हो गया. असम के जोरहाट में IAF का AN-32 एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया है. इसका वीडियो सामने आया है.#IAFPlanecrash #IAF #planecrash #assamplanecrash pic.twitter.com/1mywX8b0uv — Rishi Kant (@rishika60597768) June 13, 2026 इंडियन एयरफोर्स ने एक्स पर पोस्ट कर बताया कि IAF का AN-32 एयरक्राफ्ट लैंडिंग के दौरान क्रैश हो गया. इस घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच कमेटी बना दी गई है. An IAF An-32 aircraft met with an accident today while landing at Jorhat.A court of inquiry is being constituted, to ascertain the cause of the accident. @DefenceMinIndia@SpokespersonMoD@HQ_IDS_India@adgpi@IndiannavyMedia@indiannavy — Indian Air Force (@IAF_MCC) June 13, 2026 सप्लाई ले जाने के लिए इस्तेमाल होता है AN-32 AN-32 भारतीय वायुसेना का परिवहन विमान है, जिसका उपयोग सैनिकों, सैन्य उपकरणों और अन्य जरूरी सामान की ढुलाई के लिए किया जाता है. यह विमान दुर्गम इलाकों में भी संचालन के लिए जाना जाता है. पायलट की मौत की आशंका शुरुआती रिपोर्टों में आशंका जताई जा रही है कि इस हादसे में पायलट की जान जा सकती है. हालांकि भारतीय वायुसेना की ओर से अभी तक किसी आधिकारिक हताहत की पुष्टि नहीं की गई है. यह भी पढ़ें: 'कमर्शियल जहाजों पर कार्रवाई उचित नहीं', एस जयशंकर ने ओमान की खाड़ी में तीन भारतीयों की मौत पर मार्को रुबियो को सुनाया राहत और जांच अभियान जारी हादसे के बाद एयरफोर्स और बचाव दल मौके पर पहुंच गए हैं. राहत कार्य जारी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है. वायुसेना ने कहा है कि मामले में विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है. IAF अधिकारियों के अनुसार, जोरहाट एयरफोर्स स्टेशन पर भारतीय वायु सेना के AN-32 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट के क्रैश होने के बाद दुर्घटना स्थल पर आग बुझाने का काम चल रहा है. यह भी पढ़ें: भारतीय क्रू मेंबर्स को ले जा रहे शिप लियाकी फ्रीडम पर ओमान की खाड़ी में अमेरिका ने किया अटैक? MEA ने बताई हकीकत
    Click here to Read more
    Prev Article
    'मैं इसी नफरत के लायक था', प्रणित मोरे पर भारी पड़ी '370 रुपये की बिरयानी', NCW के नोटिस के बाद मांगी माफी
    Next Article
    NEET, NTA और SSC... परीक्षा घोटालों के खिलाफ मैदान में उतरेंगे राहुल गांधी, कोटा से शुरू करेंगे आंदोलन

    Related भारत Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment