Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    इंग्लैंड ने लॉर्ड्स में न्यूजीलैंड को 115 रन से हराया:एटकिंसन-रॉबिन्सन ने मिलकर 14 विकेट लिए, सीरीज में 1-0 की बढ़त ली

    2 hours ago

    1

    0

    इंग्लैंड ने लॉर्ड्स में खेले गए पहले टेस्ट में न्यूजीलैंड को 115 रन से हरा दिया। इसी की साथ टीम ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। दूसरा टेस्ट 17 जून से द ओवल में खेला जाएगा। रविवार को न्यूजीलैंड 138 रन पर सिमट गई। इंग्लैंड ने 254 रन का टारगेट दिया था। मुकाबले के चौथे दिन गस एटकिंसन ने दूसरी पारी में 5 विकेट लिए। उन्होंने पहली पारी में 2 विकेट लिए थे। ओली रॉबिन्सन को मैच में 7 विकेट लेने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। एटकिंसन को 5 विकेट मैच के आखिरी दिन गस एटकिंसन ने 30 रन देकर 5 विकेट झटके और न्यूजीलैंड की पारी समेट दी। रॉबिन्सन ने 2, जोश टंग ने 2 और कप्तान बेन स्टोक्स ने 1 विकेट लिया। मुकाबला सिर्फ 167 ओवर में खत्म हो गया। 254 रन का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत खराब रही। कप्तान टॉम लैथम खाता खोले बिना आउट हो गए, जबकि केन विलियमसन 18 रन ही बना सके। रॉबिन्सन और जोश टंग ने लगातार विकेट लेकर न्यूजीलैंड को बैकफुट पर धकेल दिया। डेवोन कॉन्वे ने 91 गेंदों में 41 रन और ग्लेन फिलिप्स ने नाबाद 44 रन बनाए, लेकिन दूसरे छोर से उन्हें कोई साथ नहीं मिला। इंग्लैंड ने पहली पारी में 140 रन बनाए मैच की शुरुआत न्यूजीलैंड के टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनने से हुई। काइल जैमीसन और नाथन स्मिथ की गेंदबाजी के सामने इंग्लैंड की पहली पारी 140 रन पर सिमट गई। हैरी ब्रूक ने 71 गेंदों में 56 रन बनाकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। जैमीसन ने 62 रन देकर 5 विकेट और नाथन स्मिथ ने 3 विकेट झटके। कीवी टीम 113 रन ही बना सकी इंग्लैंड के गेंदबाजों ने न्यूजीलैंड को पहली पारी में कोई फायदा नहीं लेने दिया। ओली रॉबिन्सन ने 39 रन देकर 5 विकेट लिए। न्यूजीलैंड ने सिर्फ 2 रन पर डेवोन कॉन्वे, केन विलियमसन और रचिन रवींद्र के विकेट गंवा दिए थे। ग्लेन फिलिप्स (34) और काइल जैमीसन (नाबाद 38) ने कुछ संघर्ष किया, लेकिन पूरी टीम 113 रन पर ढेर हो गई। इंग्लैंड को पहली पारी के आधार पर 27 रन की बढ़त मिली। एमिलियो की फिफ्टी दूसरी पारी में इंग्लैंड के लिए डेब्यू कर रहे एमिलियो गे ने 95 गेंदों पर 57 रन की पारी खेली। जेमी स्मिथ ने 39 और ओली रॉबिन्सन ने 29 रन का योगदान दिया। हालांकि टीम 226 रन पर ऑलआउट हो गई, लेकिन उसने न्यूजीलैंड के सामने 254 रन का लक्ष्य रखा। कीवी टीम के लिए नाथन स्मिथ ने 70 रन देकर 6 विकेट लिए। -------------------------- क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… चंडीगढ़ टेस्ट- भारतीय पारी 564/8 पर घोषित, अफगानिस्तान 81/3 अफगानिस्तान के खिलाफ न्यू चंडीगढ़ में खेले जा रहे टेस्ट में भारतीय टीम पूरी तरह हावी हो गई है। उसने पहली पारी 8 विकेट पर 564 रन बनाकर घोषित की। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    The Odyssey: Matt Damon opens up on why it was toughest film of his career
    Next Article
    जेन ज़ी आंदोलन के सवाल पर नेपाल के विदेश मंत्री क्यों बोले- 'भारत पर टिप्पणी नहीं करूंगा'

    Related खेल Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment