Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    ईरान-इजराइल में 2 महीने बाद फिर जंग शुरू:होर्मुज में जहाज पर हमले में 24 भारतीय फंसे, वीडियो शेयर कर नेवी से मदद मांगी

    12 hours ago

    1

    0

    ईरान और इजराइल के अप्रैल में हुए सीजफायर के 2 महीने बाद दोबारा जंग शुरू हो गई। ईरान ने रविवार रात इजराइल पर बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। ईरान की रेवोल्यूशनरी गार्ड (IRGC) ने कहा कि यह कार्रवाई लेबनान में हिजबुल्लाह पर इजराइली हमलों के जवाब में की गई है। इसके जवाब में इजराइल ने ईरान के कई सैन्य और रक्षा ठिकानों पर हमला किया। ईरानी समाचार एजेंसी IRNA के मुताबिक, तेहरान, तबरीज और इस्फहान में कई विस्फोट हुए। वहीं, IRGC ने दावा किया कि इजराइल ने इन हमलों में एयर-लॉन्च बैलिस्टिक मिसाइलों का इस्तेमाल किया। अमेरिका-ईरान तनाव के बीच होर्मुज स्ट्रेट में ओमान तट के पास एक जहाज पर हमले की खबर आई है। भारतीय नाविकों के संगठन फॉरवर्ड सीमैन्स यूनियन ऑफ इंडिया ने दावा किया है कि जहाज पर 24 भारतीय नाविक सवार हैं और उन्होंने तत्काल मदद की अपील की है। बढ़ते तनाव के बीच भारत ने अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने भारतीयों से ईरान की यात्रा न करने और वहां मौजूद लोगों को जल्द से जल्द देश छोड़ने की सलाह दी है। पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स… 1. ईरान ने इजराइल पर मिसाइलें दागीं, सीजफायर पर संकट: अप्रैल में हुए सीजफायर के बाद पहली बार ईरान ने इजराइल पर मिसाइल हमला किया। जवाब में इजराइल ने सोमवार तड़के पश्चिमी और मध्य ईरान के सैन्य ठिकानों पर हमले किए। तेहरान, तबरीज और इस्फहान में धमाकों की खबरें हैं। 2. ईरान, इराक और सीरिया ने एयरस्पेस बंद किया: तनाव बढ़ने के बाद ईरान ने पश्चिमी हिस्से का एयरस्पेस अगली सूचना तक बंद कर दिया। इराक ने 72 घंटे और सीरिया ने 12 घंटे के लिए अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया है। 3. अमेरिका ने होर्मुज में दो और ईरानी ड्रोन मार गिराए: अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने दावा किया कि होर्मुज स्ट्रेट में अंतरराष्ट्रीय जहाजों के लिए खतरा बने दो ईरानी ड्रोन को मार गिराया गया। लगातार दूसरे दिन अमेरिका ने ऐसे ड्रोन गिराने का दावा किया है। 4. ईरान बोला- अमेरिका के बदलते रुख से अटकी बातचीत: ईरान ने कहा कि अमेरिका के बार-बार बदलते रुख के कारण वार्ता आगे नहीं बढ़ रही। तेहरान ने एक बार फिर यूरेनियम संवर्धन के अधिकार और विदेशों में फ्रीज अरबों डॉलर की संपत्तियां जारी करने की मांग दोहराई। 5. वर्ल्ड कप में ईरानी टीम को मैच वाले दिन ही अमेरिका छोड़ना होगा:अमेरिकी वीजा प्रतिबंधों के कारण ईरान की फुटबॉल टीम को अमेरिका में सिर्फ मैच खेलने की अनुमति मिलेगी। टीम को मैच के दिन ही अमेरिका छोड़ना होगा, इसलिए उसने अपना ट्रेनिंग बेस एरिजोना की जगह मेक्सिको में बनाया है। ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    Most heartfelt love quotes by Aamir Khan
    Next Article
    सेंसेक्स 719 अंक गिरकर 73,524 पर बंद:निफ्टी भी 244 अंक फिसलकर 23,123 पर आया, मेटल और रियल्टी शेयरों में बिकवाली

    Related दुनिया Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment