Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    ईरान जंग के चलते 27 देशों ने कर्ज मांगा:इनमें इराक-केन्या जैसे देश, वर्ल्ड बैंक से कहा- सप्लाई चेन रुकने से परेशान

    3 weeks ago

    1

    0

    ईरान जंग शुरू होने के बाद अब तक 27 देशों ने मदद के लिए वर्ल्ड बैंक से गुहार लगाई है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, वर्ल्ड बैंक के एक आंतरिक दस्तावेज में यह जानकारी सामने आई है। इन देशों का कहना है कि ईरान संकट की वजह से उनकी अर्थव्यवस्था पर गंभीर असर पड़ा है। हालांकि दस्तावेज में इन देशों के नाम या मांगी गई राशि का खुलासा नहीं किया गया है। वर्ल्ड बैंक ने भी इस पर टिप्पणी नहीं की है। ईरान जंग शुरू होने के बाद वैश्विक ऊर्जा बाजारों में उथल-पुथल मची हुई है। इसका असर सप्लाई चेन पर पड़ा है और विकासशील देशों तक जरूरी खाद यानी फर्टिलाइजर की सप्लाई पर असर पड़ा है। केन्या और इराक के अधिकारियों ने पुष्टि की है कि वे युद्ध के असर से निपटने के लिए वर्ल्ड बैंक से तत्काल आर्थिक सहायता मांग रहे हैं। ये 27 देश उन 101 देशों में शामिल हैं जिन्हें वर्ल्ड बैंक की इमरजेंसी फाइनेंसिंग व्यवस्था के तहत संकट के समय तुरंत आर्थिक मदद पाने की सुविधा मिल सकती है। यानी अगर किसी देश पर युद्ध, ऊर्जा संकट, प्राकृतिक आपदा या सप्लाई चेन टूटने जैसी वजहों से अचानक आर्थिक दबाव बढ़ता है, तो वह वर्ल्ड बैंक से तेजी से फंड जारी करने की मांग कर सकता है। पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स… ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    Karnataka High Court Grants Bail to 75-Year-Old Man Accused of S*xually Assaulting Daughter-in-Law Repeatedly; Here’s Why
    Next Article
    सूरत में अपराधियों की काल बनीं लेडी सिंघम कानन देसाई, सरकारी गाड़ी छोड़ जब बाइक से तंग गलियों में उतरीं तो मची भगदड़!

    Related दुनिया Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment