IND Vs AFG टेस्ट- लंच तक भारत का स्कोर 96/1:राहुल-सुदर्शन फिफ्टी पार्टनरशिप करके नाबाद लौटे, जायसवाल आउट; आज पहला दिन
1 week ago
भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मैच मुल्लांपुर के महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में खेला जा रहा है। शनिवार को मैच का पहला दिन है। भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर बैटिंग करने का फैसला लिया। लंच ब्रेक तक टीम इंडिया ने पहली पारी में एक विकेट पर 96 रन बनाए। केएल राहुल 37 और साई सुदर्शन 32 रन पर नाबाद हैं। ड्रिंक्स ब्रेक से ठीक पहले भारतीय टीम ने यशस्वी जायसवाल (24 रन) का विकेट गंवाया। इसके बाद राहुल ने साई के साथ मिलकर पारी को संभाला। दोनों फिफ्टी पार्टनरशिप कर चुके हैं। मैच का स्कोरबोर्ड क्या खास? दोनों टीमों की प्लेइंग-XI भारत: केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, वॉशिंगटन सुंदर, मानव सुथार, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा। अफगानिस्तान- सेदीकुल्लाह अटल, रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), अब्दुल मलिक, रहमत शाह, हश्मतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अफसर जजई, अजमतुल्लाह उमरजई, शराफुद्दीन अशरफ, नांगेयालिया खारोटे, जियाउर रहमत शरीफी और मोहम्मद सलीम शमी।
Click here to Read more
