Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    IND vs AFG: टेस्ट में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले कप्तान, शुभमन गिल ने गांगुली-धोनी को पछाड़ा

    7 hours ago

    1

    0

    भारत बनाम अफगानिस्तान टेस्ट के पहले दिन केएल राहुल और शुभमन गिल ने शतक लगाया. राहुल 100 रन बनाकर आउट हुए तो वहीं दिन का खेल खत्म होने से कुछ मिनट पहले गिल ने अपनी सेंचुरी पूरी की. वह 103 रन बनाकर नाबाद हैं, अभी तक इस पारी में वह 1 छक्का और 11 चौके लगा चुके हैं. टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय कप्तानों के मामले में गिल ने धोनी-गांगुली जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है, वह टॉप-5 लिस्ट में शामिल हो गए हैं. 1. विराट कोहली बतौर कप्तान टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी विराट कोहली हैं. कोहली ने 2014 से 2022 के बीच 68 टेस्ट में कप्तानी की, इस दौरान उन्होंने 20 शतक जड़े. 254 रन उनकी सबसे बड़ी पारी रही. 2. सुनील गावस्कर 1976 से 1985 के बीच सुनील गावस्कर ने 47 टेस्ट मैचों में भारतीय टीम की कप्तानी की, इस दौरान उन्होंने 11 शतक लगाए. वह बतौर कप्तान भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं. यह भी पढ़ें- अब संन्यास लेकर लीग्स में नहीं खेल पाएंगे भारतीय क्रिकेटर, BCCI का नया नियम उड़ा देगा होश 3. मोहम्मद अजहरुद्दीन मोहम्मद अजहरुद्दीन लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं. उन्होंने 1990 से 1999 के बीच टीम इंडिया के लिए 47 टेस्ट मैचों में कप्तानी की, इस दौरान उन्होंने 2856 रन बनाए. उन्होंने बतौर कप्तान टेस्ट में 9 शतक लगाए. 4. सचिन तेंदुलकर सचिन तेंदुलकर टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक (51) लगाने वाले दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज हैं. लेकिन बतौर कप्तान उनके बल्ले से 7 शतकीय पारियां आईं. उन्होंने भारत के लिए 25 टेस्ट मैचों में कप्तानी की, इसमें उन्होंने 2054 रन बनाए. यह भी पढ़ें- टी20 कप्तान बदलने पर रोहित शर्मा का रिएक्शन, सूर्यकुमार यादव के लिए कहा - कुछ भी... 5. शुभमन गिल शुभमन गिल के टेस्ट में बतौर कप्तान सफर अभी तक शानदार रहा है, वह कप्तान के रूप में अपना 9वां टेस्ट ही खेल रहे हैं. 15 पारियों में गिल 6 शतक जड़ चुके हैं. बतौर कप्तान गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ पहली टेस्ट सीरीज खेली थी, इसमें ही उन्होंने 4 शतक जड़ दिए थे. इसके बाद उन्होंने वेस्टइंडीज और अब अफगानिस्तान के खिलाफ सेंचुरी जड़ी.
    Click here to Read more
    Prev Article
    French Open Prize Money: फ्रेंच ओपन का फाइनल आज, प्राइज मनी सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश; जानिए कहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
    Next Article
    टी20 कप्तान बदलने पर रोहित शर्मा का रिएक्शन, सूर्यकुमार यादव के लिए कहा - कुछ भी...

    Related खेल Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment