Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    IPL Final 2026: बारिश से रद्द हुआ RCB और GT का फाइनल तो कौन बनेगा चैंपियन? जानें खिताबी मैच को लेकर IPL का नियम

    2 weeks ago

    1

    0

    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका है, क्योंकि वह ऐसी केवल तीसरी टीम बन सकती है जिसने लगातार 2 साल IPL ट्रॉफी जीती हो. इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस ऐसा कर चुकी हैं. उसके सामने गुजरात टाइटंस है, जो पिछले पांच साल के भीतर अपना दूसरा खिताब जीतने की तैयारी में है. गुजरात और बेंगलुरू का फाइनल मैच आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. यह खिताबी मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम साढ़े 7 बजे से शुरू होगा. अगर फाइनल मैच में बारिश आ गई और मुकाबला रद्द कर दिया गया, तो कौन चैंपियन कहलाया जाएगा? यहां जान लीजिए, बारिश को लेकर क्या हैं फाइनल के नियम. IPL 2026 फाइनल में बारिश के लिए नियम IPL के नियमानुसार फाइनल मैच के लिए रिजर्व डे रखा जाता है. रिजर्व डे लागू किए जाने से पहले आज ही मैच को खत्म करवाने की कोशिश की जाएगी. मैच का परिणाम लाने के लिए 120 मिनट का अतिरिक्त समय भी दिया जाता है. आज मैच का परिणाम तभी निकल सकता है, जब दोनों पारियों में कम से कम पांच-पांच ओवर का खेल हो. फिर भी आज यानी 31 मई को किसी भी कारण से खेल शुरू नहीं हो पाया, तो खिताबी भिड़ंत रिजर्व डे यानी 1 जून को करवाई जाएगी. मगर उससे प्लेऑफ के नियमों पर एक नजर डाल लीजिए. यह भी पढ़ें: 8 साल का देखें रिकॉर्ड तो RCB का दोबारा चैंपियन बनना तय, आज अहमदाबाद में गुजरात से फाइनल भिड़ंत सुपर-ओवर से निकलेगा परिणाम अगर रिजर्व डे पर भी कम से कम पांच-पांच ओवर का खेल नहीं हो पाता है, तो जरूरत पड़ने पर सुपर-ओवर भी करवाया जा सकता है. आईपीएल प्लेऑफ नियमों के आर्टिकल 16.1.1 के अनुसार रिजल्ट के लिए सुपर ओवर करवाया जा सकता है. सुपर-ओवर में भी परिणाम ना निकलने से दूसरा और फिर तीसरा सुपर ओवर भी हो सकता है. अगर बारिश या किसी कारण से सुपर-ओवर का खेल भी ना हो पाए, तो उस टीम को विजेता घोषित कर दिया जाएगा, जिसने पॉइंट्स टेबल में बेहतर पोजीशन पर फिनिश किया था. इस स्थिति में टेबल टॉप करने के लिए बेंगलुरू को चैंपियन घोषित किया जाएगा. यह भी पढ़ें: IPL 2026 के फाइनल में इन 7 खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेंगी नजरें, अकेले पलट सकते हैं मैच का रुख
    Click here to Read more
    Prev Article
    RCB vs GT के फाइनल में बारिश के कितने प्रतिशत चांस? आज नहीं हो पाया खिताबी मैच तो क्या होगा?
    Next Article
    IPL 2026 के फाइनल में इन 7 खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेंगी नजरें, अकेले पलट सकते हैं मैच का रुख

    Related खेल Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment