Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    IPL- बेंगलुरु के खिलाफ हैदराबाद ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी:2 ओवर में हैदराबाद ने 21 रन बनाए; अभिषेक शर्मा-ट्रैविस हेड पिच पर

    3 weeks ago

    1

    0

    IPL में आज डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से हो रहा है। राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी। दो ओवर के बाद हैदराबाद बिना विकेट 21 रन पर है। ट्रैविस हेड और अभिषेक शर्मा पिच पर हैं। दोनों टीमों की नजरें पॉइंट्स टेबल के टॉप-2 पर हैं। RCB 18 पॉइंट्स और +1.065 के सबसे बेहतर नेट रन रेट (NRR) के साथ टॉप पर है। शुक्रवार को जीत से बेंगलुरु की नंबर-1 पोजीशन पक्की हो जाएगी और उसे फाइनल में पहुंचने के दो मौके मिलेंगे। सनराइजर्स हैदराबाद 13 मैचों में 16 पॉइंट्स के साथ तीसरे स्थान पर है। उसके पॉइंट्स गुजरात टाइटंस के बराबर हैं, लेकिन कम नेट रन रेट के कारण वह पीछे है। हैदराबाद का नेट रन रेट +0.350, जबकि गुजरात का +0.400 है। टॉप-2 में पहुंचने के लिए हैदराबाद को RCB को बड़े अंतर से हराना होगा। दोनों टीमों की प्लेइंग-11 सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासन, सलिल अरोड़ा, आर स्मरण, नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम, सुयश शर्मा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ‘We Are Scared’: Cockroach Janta Party Founder Abhijeet Dipke’s Parents Fear His Arrest
    Next Article
    India blocks China’s WTO panel bid over solar support measures, dispute set for next stage

    Related खेल Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment