IPL- बेंगलुरु का दूसरा विकेट गिरा:वेंकटेश के बाद विराट आउट, स्कोर 91/2; हैदराबाद ने 256 का टारगेट दिया, तीन बल्लेबाजों ने अर्धशतक लगाए
3 weeks ago
IPL में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को 256 रन का टारगेट दिया है। राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में हैदराबाद ने टॉस जीतकर 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 255 रन बनाए। जवाब में बेंगलुरु ने 6 ओवर के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 75 रन बना लिए हैं। देवदत्त पडिक्कल और रजत पाटीदार क्रीज पर हैं। वेंकटेश अय्यर 44 और विराट कोहली 15 रन बनाकर आउट हुए। मैच का स्कोरबोर्ड… हैदराबाद के तीन बल्लेबाजों ने अर्धशतक लगाए हैदराबाद के लिए अभिषेक शर्मा ने 22 गेंदों में 56 रन की पारी खेलकर टीम को तेज शुरुआत दिलाई, जबकि ईशान किशन ने 46 गेंदों में 79 रन बनाकर पारी को संभाला। हेनरिक क्लासन ने भी 24 गेंदों में 51 रन की पारी खेली। आखिर में नितीश कुमार रेड्डी ने 12 गेंदों में नाबाद 29 रन जोड़कर टीम को 250 के पार पहुंचाया। बेंगलुरु के गेंदबाज पूरी तरह संघर्ष करते नजर आए, जहां रसिख सलाम ने 2 विकेट लिए, जबकि सुयश शर्मा और क्रुणाल पंड्या को 1-1 सफलता मिली। दोनों टीमों की प्लेइंग-11 सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासन, सलिल अरोड़ा, आर स्मरण, नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम, सुयश शर्मा।
Click here to Read more
.jpeg)
