IPL फाइनल- गुजरात का छठा विकेट गिरा:अरशद के बाद राहुल आउट, बेंगलुरु के खिलाफ स्कोर 115/6; सूर्यवंशी को ऑरेंज कैप मिलना तय
2 weeks ago
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ IPL फाइनल में गुजरात टाइटंस की टीम मुश्किल में दिखाई दे रही है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात ने 16 ओवर में 115 रन बनाने में 5 विकेट गंवा दिए हैं। कप्तान शुभमन गिल, साई सुदर्शन, निशांत सिंधु, जोश बटलर और अरशद खान आउट हो चुके हैं। गिल ने 12, साई ने 10, निशांत ने 20, बटलर ने 19 और अरशद ने 15 रन बनाए। बेंगलुरु के लिए जोश हेजलवुड ने 2 विकेट लिए। भुवनेश्वर कुमार, रसिख सलाम और क्रुणाल पंड्या ने 1-1 विकेट लिया है। गिल और सुदर्शन के आउट होने के साथ वैभव सूर्यवंशी को ऑरेंज कैप मिलना तय लगभग तय है। सूर्यवंशी ने 16 मैचों में 776 रन बनाए हैं, जो इस सीजन किसी भी बल्लेबाज के सबसे ज्यादा रन हैं। सूर्यवंशी के बाद गुजरात टाइटंस के शुभमन गिल (732 रन) और साई सुदर्शन (722 रन) हैं। दोनों बैटर आउट हो चुके हैं। बेंगलुरु के विराट कोहली (600 रन) ही ऐसे बल्लेबाज हैं, जिनकी बल्लेबाजी अभी बाकी है। लेकिन सूर्यवंशी को पीछे छोड़ने के लिए उन्हें 177 रन की पारी खेलनी होगी। मैच का स्कोरकार्ड… दोनों टीमों की प्लेइंग-11 गुजरात: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राशिद खान, कगिसो रबाडा, अरशद खान और मोहम्मद सिराज। इम्पैक्ट ऑप्शंस: प्रसिद्ध कृष्णा, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, कुमार कुशाग्र, साई किशोर। बेंगलुरु: विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार, जितेश शर्मा, टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, रोमारियो शेफर्ड, जैकब डफी, जोश हेजलवुड और रसिख सलाम। इम्पैक्ट ऑप्शंस: वेंकटेश अय्यर, कनिष्क चौहान, स्वप्निल सिंह, अभिनंदन सिंह, जॉर्डन कॉक्स। IPL फाइनल मैच के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए...
Click here to Read more

.jpeg)