Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    IPL-गुजरात 5 जीत के बाद हारी:कोलकाता 29 से जीती, एलन ने 93 रन बनाए; गिल के 85 रन काम नहीं आए

    3 weeks ago

    1

    0

    IPL में शनिवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने गुजरात टाइटंस (GT) को 29 रन से हरा दिया। कोलकाता ने ईडन गार्डन्स में टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 2 विकेट पर 247 रन बनाए। जवाब में गुजरात 4 विकेट खोकर 218 रन ही बना सकी। एलन ने 35 गेंदों में 93 रन बनाए कोलकाता टीम के लिए फिन एलन ने 35 गेंदों में 93 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 10 छक्के शामिल रहे। वहीं अंगकृष रघुवंशी ने नाबाद 82 रन की शानदार पारी खेली। उन्होंने 44 गेंदों का सामना करते हुए 4 चौके और 7 छक्के लगाए। अंतिम ओवरों में कैमरन ग्रीन ने भी 28 गेंदों में नाबाद 52 रन बनाए। उनकी पारी में 3 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। कप्तान अजिंक्य रहाणे 14 रन बनाकर आउट हुए। गुजरात की ओर से मोहम्मद सिराज और साई किशोर को 1-1 विकेट मिला। हालांकि, टीम के ज्यादातर गेंदबाज महंगे साबित हुए। राशिद खान ने 4 ओवर में 57 रन खर्च किए, जबकि अरशद खान के एकमात्र ओवर में 22 रन आए। मैच का स्कोरकार्ड… दोनों टीमों की प्लेइंग-12 कोलकाता: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, कार्तिक त्यागी, सौरभ दुबे, वरुण चक्रवर्ती। इम्पैक्ट ऑप्शंस: मथीशा पथिराना। गुजरात: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, साई किशोर और मोहम्मद सिराज। इम्पैक्ट ऑप्शंस: प्रसिद्ध कृष्णा, राहुल तेवतिया, अनुज रावत, कुमार कुशाग्र, ग्लेन फिलिप्स।
    Click here to Read more
    Prev Article
    VIDEO : 10 સિક્સ, 4 ફોર, 21 બોલમાં ફિફ્ટી... ફિન એલનની વિસ્ફોટ બેટિંગ, વૈભવ-અભિષેકના રેકોર્ડની બરાબરી
    Next Article
    'हम दो हमारे चार' करने पर 70 हजार देगा आंध्र प्रदेश, इन देशों में तो पैसों के साथ गिफ्ट्स भी देती हैं सरकारें

    Related खेल Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment