IPL क्वालिफायर-1, होल्डर ने कोहली-पडीक्कल के विकेट लिए:रबाडा ने वेंकटेश को आउट किया, गुजरात के खिलाफ बेंगलुरु का स्कोर 112/3
1 week ago
IPL 2026 के क्वालिफायर-1 में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटंस (GT) आमने-सामने हैं। गुजरात ने धर्मशाला में टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया है। बेंगलुरु ने 11 ओवर के बाद 3 विकेट के नुकसान पर 112 रन बना लिए हैं। रजत पाटीदार और क्रुणाल पंड्या क्रीज पर हैं। देवदत्त पडिक्कल 30, विराट कोहली 43 और वेंकटेश अय्यर 19 रन बनाकर आउट हुए। जेसन होल्डर ने विराट को बोल्ड किया और पडिक्कल बटलर के हाथों कैच कराया। मैच का स्कोरकार्ड… दोनों टीमों की प्लेइंग-11 बेंगलुरु: विराट कोहली, वेंकटेश अय्यर, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार, जितेश शर्मा, टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, जोश हेजलवुड और रसिख सलाम। इम्पैक्ट ऑप्शंस: रोमारियो शेफर्ड, सुयश शर्मा, कनिष्क चौहान, अभिनंदन सिंह, जॉर्डन कॉक्स। गुजरात: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राशिद खान, कुलवंत खेजरोलिया, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा। इम्पैक्ट ऑप्शंस: राहुल तेवतिया, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, कुमार कुशाग्र, साई किशोर।
Click here to Read more

.jpeg)