Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    IPL Orange and Purple Cap: बदल गया ऑरेंज कैप होल्डर, टॉप-5 में विराट कोहली भी शामिल; जानिए किसके पास है पर्पल कैप

    3 weeks ago

    1

    0

    IPL 2026 के 60 मैच खेले जा चुके हैं. आज रविवार (17 मई) डबल हेडर का पहला मैच पंजाब किंग्स और रॉयल चललेनेर्स बेंगलुरु के बीच है. दूसरे मैच में दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स भिड़ेगी. विराट कोहली ऑरेंज कैप की दौड़ में शामिल हैं, जो अभी चौथे नंबर पर है लेकिन आज अच्छी पारी खेलकर ऑरेंज कैप हासिल भी कर सकते हैं. पर्पल कैप अभी RCB गेंदबाज के पास है. किसके पास है ऑरेंज कैप? ऑरेंज कैप गुजरात टाइटंस के बल्लेबाज साईं सुदर्शन के पास है, जिन्होंने शनिवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 53 रन बनाए. वह पहले रिटायर्ड हर्ट होकर बाहर चले गए थे, फिर अंत में आकर अपना अर्धशतक पूरा किया लेकिन अपनी टीम को मैच नहीं जिता पाए. ऑरेंज कैप की दौड़ में शामिल टॉप-5 बल्लेबाजों में विराट कोहली भी शामिल हैं. IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर गुजरात के कप्तान शुभमन गिल हैं, जिन्होंने शनिवार को 49 गेंदों में 7 छक्के और 5 चौकों की मदद से 85 रन बनाए. यह भी पढ़ें- 'मुझे नहीं लगता हम जीत के हकदार थे...', GT की हार के बाद किस पर भड़के शुभमन गिल ऑरेंज कैप लीडरबोर्ड (टॉप-5) साईं सुदर्शन (GT)- 554 रन (ऑरेंज कैप होल्डर) शुभमन गिल (GT)- 552 रन हेनरिक क्लासेन (SRH)- 508 रन विराट कोहली (RCB)- 484 रन अभिषेक शर्मा (SRH)- 481 रन किसके पास है पर्पल कैप? पर्पल कैप रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के पास है, जिन्होंने 12 मैचों में 22 विकेट लिए हैं. कगिसो रबाडा सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज हैं, जिन्होंने कुल 21 विकेट लिए हैं. यह भी पढ़ें- KKR ने रोका GT का विजयी रथ, रोमांचक हुई प्लेऑफ की जंग; देखें पॉइंट्स टेबल में क्या हुआ बदलाव पर्पल कैप लीडरबोर्ड (टॉप-5) भुवनेश्वर कुमार (RCB)- 22 विकेट कगिसो रबाडा (GT)- 21 विकेट अंशुल कंबोज (CSK)- 19 विकेट प्रिंस यादव (LSG)- 16 विकेट राशिद खान (GT)- 16 विकेट 2 बार पर्पल कैप जीत चुके हैं भुवि भुवनेश्वर कुमार 2016 और 2017 में लगातार 2 साल पर्पल कैप विनर रहे थे. तब सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए उन्होंने 2016 में कुल 23 और 2017 में कुल 27 विकेट लिए थे. वह एक बार फिर पर्पल कैप जीतने के प्रबल दावेदार हैं.
    Click here to Read more
    Prev Article
    PBKS vs RCB: मैदान पर कदम रखते ही इतिहास रच देंगे श्रेयस अय्यर, धोनी-कोहली के बाद ऐसा करने वाले 5वें कप्तान
    Next Article
    PBKS vs RCB Pitch Report: पंजाब बनाम बेंगलुरु मैच की पिच रिपोर्ट, बल्लेबाज या गेंदबाज, किसे मिलेगा फायदा? जानिए

    Related Sport Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment