Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    IPL-वैभव सूर्यवंशी 46 रन बनाकर आउट:माधव तिवारी ने पवेलियन भेजा, राजस्थान ने दूसरा विकेट गंवाया; स्कोर-140/2

    4 weeks ago

    1

    0

    IPL 2026 में रविवार का दूसरा मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा है। नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली ने टॉस जीतकर बॉलिंग करने का फैसला लिया। दोनों टीमों में एक-एक बदलाव किया गया है। राजस्थान ने 12 ओवर के बाद 2 विकेट खोकर 140 रन बनाए हैं। ध्रुव जुरेल क्रीज पर हैं। वैभव सूर्यवंशी 46 और यशस्वी जायसवाल 12 रन बनाकर आउट। माधव तिवारी और लुंगी एनगिडी को 1-1 विकेट मिला। दोनों टीमों को प्लेऑफ में बने रहने के लिए जीत जरूरी हैं। दिल्ली 12 मैचों में 10 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल में सातवें स्थान पर मौजूद हैं। राजस्थान 11 मैचों में 12 अंक लेकर पांचवें स्थान पर हैं। मैच का स्कोरकार्ड… दोनों टीमों की प्लेइंग-11 दिल्ली कैपिटल्स: अभिषेक पोरेल, केएल राहुल, साहिल परख, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), माधव तिवारी, त्रिपुराणा विजय, मिचेल स्टार्क, मुकेश कुमार, लुंगी एनगिडी। इम्पैक्ट ऑप्शंस- आशुतोष शर्मा, समीर रिजवी, विपराज निगम, पथुम निसांका, करुण नायर। राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, रवि सिंह, शुभम दुबे, जोफ्रा आर्चर, एडम मिल्न, बृजेश शर्मा और यश पुंजा। इम्पैक्ट ऑप्शंस- दसुन शनाका, लुआन-ड्रे-प्रिटोरियस, रवि बिश्नोई, सुशांत मिश्रा, अमन राव पेराला।
    Click here to Read more
    Prev Article
    CBSE Introduces New 3-Language Rule For Classes 9 & 10 Amid Class 12 Marking Row | News18
    Next Article
    सिर्फ 5 मिनट में बनाएं ये स्पेशल मूंगफली रायता, गर्मी में देगा ठंडक और शानदार स्वाद का तड़का, भूल नहीं पाएंगे आप

    Related खेल Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment