Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    जेब में रखे मोबाइल में धमाका, यूजर गंभीर रूप से झुलसा, जानिए बचाव के तरीके

    1 day ago

    1

    0

    Phone Blasts In Pocket: मोबाइल फोन ने जीवन को आसान बना दिया है, लेकिन कई बार यह जानलेवा भी साबित हो सकता है. ऐसा ही एक मामला राजस्थान के जोधपुर में सामने आया है, जहां एक किराना व्यापारी की जेब में रखे फोन में आग लग गई. तेज आवाज के साथ हुए धमाके के बाद फोन से धुआं निकलने लगा. इस हादसे में व्यापारी की जांघ और हाथ की अंगुलियां बुरी तरह झुलस गईं. पीड़ित यूजर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है. इस घटना ने एक बार फिर मोबाइल फोन की सुरक्षा पर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं. कैसे हुई घटना? यह घटना सोमवार की बताई जा रही है, जब यूजर अपनी दुकान में बैठा था. अचानक से उसकी पैंट की जेब में रखा फोन तेज धमाके के साथ फट गया. यूजर ने कहा कि पहले उसे लगा कि लैपटॉप के कारण करंट लगा है, लेकिन फिर समझ आया कि फोन में ब्लास्ट हो गया है. घबराकर वह दुकान से बाहर भागा और फोन को जेब से बाहर निकालने का प्रयास किया. इस दौरान उसके हाथ की अंगुलियां भी झुलस गईं. इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया. अभी तक फोन में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. दक्षिण कोरिया में भी हुई थी ऐसी घटना मोबाइल में आग लगने की यह पहली घटना नहीं है. पिछले महीने दक्षिण कोरिया में भी एक ऐसा हादसा हुआ था. 11 मई की इस घटना में पीड़ित यूजर ने बताया कि वह फोन से अचानक धुआं निकलना शुरू हो गया. इसके बाद यह गर्म हुआ और हाथ में ही फट गया. यूजर का दावा है कि वह फोन पर इंटरनेट यूज कर रहा था और अचानक इसमें से धुआं निकलने लगा. फोन को ब्लास्ट से बचाने के लिए रखें इन बातों का ध्यान गर्मी के मौसम में फोन थोड़े से यूज से ओवरहीट हो जाते हैं. फोन ओवरहीट होने पर ठंडा होने तक यूज न करें. गर्मी के मौसम में फोन को कार के डैशबोर्ड और दूसरे हीट सोर्सेस से दूर रखें. साथ ही सीधी धूप में फोन को ज्यादा देर तक यूज और चार्ज करने से बचें. हमेशा ऑरिजनल और अच्छी क्वालिटी के चार्जर और केबल का यूज करें. चार्जिंग के दौरान फोन को तकिये या कंबल जैसे सॉफ्ट सरफेस के ऊपर न रखें. अगर फोन की बैटरी में कोई डैमेज हो गया है तो इसे तुरंत रिप्लेस करवा लें. चार्जिंग के दौरान फोन पर गेमिंग और वीडियो स्ट्रीमिंग से बचना चाहिए. ये भी पढ़ें- क्या है Noise Cancelling Headphones का सीक्रेट, कैसे गायब कर देते हैं आसपास का शोर? यहां जानें
    Click here to Read more
    Prev Article
    Amazon से मंगाया पार्सल तो जरूर चेक करें यह पिंक डॉट, गलती से भी इग्नोर किया तो हो जाएगा SCAM
    Next Article
    YouTube Video Uploads : यूट्यूब पर अब तक कितने वीडियो हो चुके हैं अपलोड? आपकी सोच से कईं ज्यादा है आंकड़ा

    Related तकनीक Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment