जमींदोज इमारतें, थर-थर कांपते लोग, स्कूल से मॉल तक मची चीख-पुकार... फिलीपींस भूकंप के तबाही वाले VIDEO
6 hours ago
फिलीपींस में सोमवार (7 मई) सुबह 7.8 तीव्रता का भूकंप आया. सुबह एक घंटे के भीतर तीन बार धरती कांपी. जोरदार झटकों ने लोगों को झकझोर दिया. भूकंप से मची भयंकर तबाही के वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें मलबे में तब्दील होती इमारतों से लेकर ऑफिस और स्कूल तक का खौफनाक मंजर दिखाई दे रहा है. कुछ इलाकों में घरों की दीवारें हिलीं और सामान गिरने की खबरें आईं. फिलीपींस में आए शक्तिशाली भूकंप में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और 200 से ज़्यादा लोग घायल हो गए है. फिलीपींस के भूकंप एवं ज्वालामुखी विज्ञान संस्थान ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है. संस्थान ने कहा है कि भूकंप के बाद आफ्टरशॉक्स आने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता. नागरिकों को जरूरी सावधानी बरतने और स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है. टीमों को क्षति का आकलन करने के लिए प्रभावित क्षेत्रों में भेजा जा रहा है. भूकंप से सहमे स्कूली बच्चे सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में भूकंप के झटकों के बाद स्कूली बच्चे डरे सहमे नजर आए और एक दूसरे का हाथ थामे जमीन पर बैठे दिखाई दिए. वीडियो फिलीपींस के जनरल सैंटोस शहर में आइरेनियो नेशनल हाईवे स्कूल का बताया जा रहा है. 🚨Ireneo National Highway School in General Santos City, Philippines as M7.8 earthquake strikes. 🎥: RMN GENSAN pic.twitter.com/SSnggg5pWz — Random Hero (@RandomHeroWX) June 8, 2026 ताश के पत्तों की तरह ढही इमारत फिलीपींस में आया भूकंप इतना शक्तिशाली था कि जनरल सैंटोस में इमारतें ताश के पत्तों की तरह ढह गईं. एक इमारत के भरभराकर गिरने का वीडियो सामने आया है. NEW VIDEO: Building collapses in General Santos, Philippines following powerful earthquake. pic.twitter.com/ULOcQTE3Sp — AZ Intel (@AZ_Intel_) June 8, 2026 इमारत ढहने का खौफनाक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में फिलीपींस के जनरल सैंटोस सिटी में आए 7.8 तीव्रता के भूकंप के बाद एक इमारत ढह गई, भारी-भरकम ढांचे के गिरते ही धूल का घना गुबार छाया दिखाई दिया. Just awful! This is just one of the buildings I've seen collapse after the M7.8 earthquake in the Philippines. This is in General Santos City...pic.twitter.com/SdOA0HlwON — Volcaholic 🌋 (@volcaholic1) June 8, 2026 मलबे में तब्दील हुई बिल्डिंग एक अन्य वीडियो में शक्तिशाली भूकंप के बाद फिलीपींस के जनरल सैंटोस में जोलीबी इमारत के ढहने का खौफनाक नजारा कैद हुआ. अभी तक किसी जानमाल के नुकसान के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है. ये भी पढ़ें- झूमकर आया मॉनसून! देशभर में पकड़ी रफ्तार, जानें यूपी-बिहार और दिल्ली में कब होगी बारिश Another video captures the Jollibee building collapse in General Santos, Philippines following powerful earthquake. No word on casualties. https://t.co/LJEVl0qTjC pic.twitter.com/DgixNijwoY — AZ Intel (@AZ_Intel_) June 8, 2026 भूकंप के बाद मॉल में मची अफरातफरी फिलीपींस के मिंडानाओ में आए 6.7 तीव्रता के भूकंप के बाद सामने आए वीडियो में भयावह नजारा देखने को मिल रहा है. इमारत भरभराकर ढहती दिखाई दी, जिसके चलते लोगों में अफरातफरी दिखाई दी. 🧵 Video and images emerging after a M6.7 earthquake struck Mindanao in the #Philippines. Terrifying 😳 pic.twitter.com/KkKVLU53vt — Volcaholic 🌋 (@volcaholic1) November 17, 2023 Earthquake News: सुबह-सुबह डोली धरती, एक घंटे में लगातार तीन झटके, 7.7 तीव्रता का आया भयंकर भूकंप
Click here to Read more
