Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    रनवे को टच करते ही उठा धुआं, पलक झपकते ही आग का गोला बन गया हवाई जहाज, रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो

    5 hours ago

    1

    0

    डोमिनिक रिपब्लिक में एक प्राइवेट प्लेन इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान एयरपोर्ट पर क्रैश हो गया. इस हादसे में प्लेन में सवार दोनों क्रू मेंबर्स की मौत हो गई. प्लेन ने जैसे ही रनवे को टच किया, वैसे ही धुआं उठ गया और पलक झपते ही हवाई जहाज आग का गोला बन गया. इस हादसे का वीडियो रोंगटे खड़े करने वाला है. ये प्लेन हादसा कैरेबियाई देश डोमिनिक रिपब्लिक के ला रोमाना इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुआ है. अधिकारियों ने पुष्टि की है कि इस हादसे में पायलट और को-पायलट की मौत हो गई. Another visual of the Gulfstream G200 aircraft with registration N318JK, that had departed from La Romana bound for Austin Airport, Texas, United States.Initial information indicates hydraulic problem due to which the emergency situation occurred that forced the crew to return… https://t.co/4ldQz9XUCr pic.twitter.com/HkFmG1RNol — FL360aero (@fl360aero) June 7, 2026 शुरुआती जानकारी के अनुसार, प्राइवेट जेट इमरजेंसी लैंडिंग की कोशिश कर रहा था तभी यह हादसा हुआ. लैंडिंग पूरी होने से पहले ही विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इमरजेंसी लैंडिंग के कारणों के बारे में अभी तक कोई जानकारी जारी नहीं की गई है. अधिकारियों द्वारा विमान की जांच और उड़ान संबंधी आंकड़ों की समीक्षा करके हादसे की वजह का पता लगाने की उम्मीद है. इस हादसे के बाद अथॉरिटीज की ओर से जांच शुरू कर दी गई. अधिकारियों का फोकस इमरजेंसी लैंडिंग की परमिशन मांगने की वजहों पर फोकस करेंगे. ये भी पढ़ें- मिडिल ईस्ट में फिर छिड़ी जंग! इजरायल पर ईरान का जवाबी हमला, दागी बैलेस्टिक मिसाइलें, IRGC ने दी धमकी - 'अगर...' वीडियो में क्या दिखाई दिया? इस घटना के वीडियो में देखा जा सकता है कि दूसरे रनवे पर एक एक प्लेन खड़ा हुआ है और उसी रनवे पर लैंडिंग की कोशिश कर रहा प्राइवेट जेट तेज स्पीड में वहां पहुंच रहा है. गनीमत ये रही कि उसने वहां खड़े प्लेन में टक्कर नहीं मारी वरना हादसा और बड़ा हो सकता था. प्राइवेट जेट का अगला हिस्सा जैसे ही रनवे से टकराया, वैसे ही उसमें अचानक विस्फोट हुआ और वहां भयानक आग लग गई. जिसके बाद आसमान में धुएं का गुबार छा गया. इस घटना को कैमरे में कैद कर रहे वहां मौजूद लोगों का रिएक्शन भी देखा जा सकता है. जिसमें वो काफी डरे हुए नजर आ रहे हैं. ये भी पढ़ें- ईरान ने दागी इजरायल में मिसाइल तो भड़के डोनाल्ड ट्रंप, बोले- 'बस बहुत हो गया, बंद करो...'
    Click here to Read more
    Prev Article
    जमींदोज इमारतें, थर-थर कांपते लोग, स्कूल से मॉल तक मची चीख-पुकार... फिलीपींस भूकंप के तबाही वाले VIDEO
    Next Article
    'रुको! मैं ही लेता हूं सारे फैसले...', मिसाइल हमले पर भड़के ट्रंप, नेतन्याहू को फोन पर दी चेतावनी

    Related दुनिया Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment