Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    झूमकर आया मॉनसून! देशभर में पकड़ी रफ्तार, जानें यूपी-बिहार और दिल्ली में कब होगी बारिश

    9 hours ago

    1

    0

    Weather Update: देशभर में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है. भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून 7 जून को पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों में आगे बढ़ गया है और अब नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा तथा असम के अधिकांश इलाकों को कवर कर चुका है. अगले 3 से 4 दिनों के दौरान महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़ और ओडिशा के कुछ और हिस्सों में मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं. अगले सात दिनों के दौरान राज्य में भारी बारिश का अलर्ट मौसम विभाग ने अगले सात दिनों के दौरान केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु और पूर्वोत्तर राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. वहीं कर्नाटक के कुछ इलाकों में 8 से 10 जून के बीच अत्यधिक भारी बारिश होने की भी संभावना जताई गई है. दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज बदलता नजर आ सकता है. आईएमडी के अनुसार 7 जून को राजधानी में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और दोपहर से शाम के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है. इसके साथ ही 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिनके झोंके 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की आशंका है. मौसम में इस बदलाव से लोगों को गर्मी से अस्थायी राहत मिल सकती है. यह भी पढ़ेंः हरियाणा में 661 करोड़ का घोटाला, CBI ने चंडीगढ़ से दिल्ली तक छह ठिकानों पर की छापेमारी 8 जून से दिल्ली में फिर बढ़ेगा तापमान हालांकि राहत ज्यादा दिनों तक टिकने वाली नहीं है. मौसम विभाग के मुताबिक 8 जून से दिल्ली में तापमान फिर बढ़ना शुरू होगा और अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच सकता है. न्यूनतम तापमान भी 27 से 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. अगले कुछ दिनों तक आसमान मुख्य रूप से साफ रहने और गर्म हवाओं का असर बढ़ने की संभावना जताई गई है. आईएमडी ने 8 से 11 जून के बीच दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में लू चलने की चेतावनी जारी की है. ऐसे में लोगों को दोपहर के समय अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और मौसम विभाग की ताजा सलाह पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है. वहीं उत्तर प्रदेश और बिहार की बात करें तो यहां बारिश कब होगी, इसका अभी पता नहीं चला है. यह भी पढ़ें : जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद क्या होगा कॉकरोच जनता पार्टी का अगला कदम? अभिजीत दीपके ने कर दिया क्लीयर
    Click here to Read more
    Prev Article
    मोदी सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष! इंडिया गठबंधन की बैठक कल, 23 दल होंगे शामिल, ममता पर होंगी निगाहें
    Next Article
    दिल्ली के हॉस्पिटल का बड़ा कारनामा, टूटी कोहनी को फिर से जोड़ा, 24 घंटे के भीतर शुरू हुई मूवमेंट

    Related भारत Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment