कोच की मौत की खबर सुनकर मनु जमीन पर बैठी:हाथ से पिस्टल छूटी, मैच छोड़ा; फोन पर जसपाल ने कहा था- अब तबीयत में सुधार
4 hours ago
ओलिंपियन मेडलिस्ट शूटर मनु भाकर के कोच जसपाल राणा का 49 साल की उम्र में निधन हो गया। कोच के निधन की खबर सुनते ही मनु भाकर के हाथ से पिस्टल छूट गई। कुछ पल के मनु एक जगह ही खड़ी रहीं। इसके बाद भावुक होकर वहीं जमीन पर बैठ गईं। उन्होंने शूटिंग मुकाबला भी बीच में ही छोड़ दिया। मनु नेशनल ट्रेनिंग कैंप में हिस्सा लेने के लिए देहरादून (उत्तराखंड) में हैं। यहां 25 मीटर एयर पिस्टल में मैच खेल रही थीं। परिजनों का कहना है कि मनु प्रतियोगिता में बिजी थी, इसीलिए कई घंटों तक उनसे ये बात छिपानी पड़ी। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे उन्हें कोच के निधन की बात बताई गई, इसके बाद मनु ने बीच में ही अपना मैच रोक दिया। कोच जसपाल के साथ मनु के PHOTOS… जसपाल के हार्ट में स्टेंट डला था एक जून की रात को जर्मनी की म्यूनिख शहर से लौटते समय फ्लाइट में जसपाल की तबीयत खराब हो गई थी, जहां उन्हें मेडिकल हेल्प दी गई थी। दिल्ली पहुंचते ही जसपाल को मैक्स साकेत हास्पिटल में एडमिट कराया गया। टेस्ट के बाद उन्हें हार्ट में एक स्टेंट डाला गया था। शुक्रवार सुबह उनका निधन हो गया। कल शाम तक हुई थी बातचीत कोच जसपाल की तबीयत खराब होने के बाद मनु लगातार उनके टच में थी। गुरुवार शाम भी उन्होंने फोन पर जसपाल से बातचीत की थी। बातचीत के दौरान कोच ने तबीयत में सुधार और जल्द ही ठीक होने की बात कही थी, मगर अगले दिन ही उनका निधन हो गया। मनु के करियर में कोच जसपाल का बड़ा रोल अंतिम दर्शन के लिए जाएंगी मनु कोच के निधन की खबर मिलने के बाद मनु भाकर ने अपने सभी कार्यक्रम और स्पोर्ट्स इवेंट स्थगित कर दिए हैं। पहले वह दिल्ली के लिए रवाना होने वाली थीं। बाद में क्लियर हुआ कि उत्तराखंड में ही अंतिम संस्कार होा। देहरादून से वे सीधे कोच को अंतिम विदाई देने के लिए जाएंगी।
Click here to Read more
