Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    'कांग्रेस में विलय या...', TMC नेता सौगत राय के बयान से मचाया हंगामा, बोले- 'ये बहुत जरूरी'

    1 hour ago

    1

    0

    पश्चिम बंगाल की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के भीतर जारी उठापटक के बीच पार्टी के वरिष्ठ सांसद सौगत रॉय के बयान ने नई राजनीतिक चर्चाओं को जन्म दे दिया है. कांग्रेस और TMC के संभावित गठबंधन या विलय की अटकलों के बीच रॉय ने कहा है कि भाजपा का मुकाबला करने के लिए कांग्रेस के साथ मिलकर काम करना पार्टी के लिए जरूरी है. हालांकि उन्होंने यह साफ नहीं किया कि भविष्य में दोनों दलों का विलय होगा या सिर्फ चुनावी गठबंधन बनेगा. 'कांग्रेस के साथ काम करना जरूरी'एएनआई से बातचीत में सौगत रॉय ने कहा, 'हमारे लिए कांग्रेस के साथ मिलकर काम करना जरूरी है. जहां तक विलय या गठबंधन का सवाल है, यह आगे देखा जाएगा.' उनके इस बयान के बाद बंगाल में विपक्षी राजनीति को लेकर नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं. बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोपसौगत रॉय ने भाजपा पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि TMC नेताओं और उनके कार्यालयों के खिलाफ हिंसा और दबाव की राजनीति की जा रही है. उन्होंने कहा कि राज्य में भाजपा का मुकाबला करने के लिए विपक्षी दलों को साथ आना चाहिए. TMC में लगातार बढ़ रही हलचलसौगत रॉय का यह बयान ऐसे समय आया है जब TMC के भीतर लगातार इस्तीफों का दौर जारी है. हाल ही में राज्यसभा सांसद प्रकाश चिक बराइक ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया. इससे पहले सुष्मिता देव और सुखेंदु शेखर रॉय भी राज्यसभा की सदस्यता छोड़ चुके हैं. एक सप्ताह के भीतर तीन सांसदों के इस्तीफे ने पार्टी के भीतर चल रही असंतोष की खबरों को और हवा दे दी है. प्रकाश चिक बराइक ने क्या कहा?राज्यसभा से इस्तीफा देने के बाद प्रकाश चिक बराइक ने कहा कि उन्होंने पश्चिम बंगाल की जनता की रॉय को स्वीकार करते हुए यह फैसला लिया है. वहीं भाजपा में शामिल होने की अटकलों पर उन्होंने सिर्फ इतना कहा, 'समय आने पर सब पता चल जाएगा.' 'ऑपरेशन लोटस' को लेकर TMC का हमलाऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस के नेता कीर्ति आजाद ने भाजपा पर 'ऑपरेशन लोटस' चलाने का आरोप लगाया. उन्होंने दावा किया कि सांसदों को पैसे का लालच दिया जा रहा है, धमकियां दी जा रही हैं और उनके घरों व दफ्तरों के बाहर पुलिस तैनात है. उन्होंने आरोप लगाया कि यह पूरी कवायद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की निगरानी में चल रही है. कांग्रेस ने भी बीजेपी को घेराअसम कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई ने भी भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि पार्टी जनता के मुद्दों पर काम करने के बजाय सत्ता हासिल करने में लगी हुई है. उन्होंने आरोप लगाया कि लोकतांत्रिक तरीकों को कमजोर कर सत्ता हासिल करने की कोशिश की जा रही है.
    Click here to Read more
    Prev Article
    क्या टीएमसी का अब कांग्रेस में होने जा रहा विलय? घंटों चली बैठक के बाद पार्टी ने लिया ये फैसला
    Next Article
    Explained: POJK में खूनी कहर की दास्तान! कैसे अंधाधुंध फायरिंग से रातों-रात बदली तस्वीर, भारत ने UNHRC से क्यों मांगा दखल?

    Related भारत Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment