क्या टीएमसी का अब कांग्रेस में होने जा रहा विलय? घंटों चली बैठक के बाद पार्टी ने लिया ये फैसला
2 hours ago
दिल्ली में कांग्रेस की बड़ी बैठक खत्म हो चुकी है. बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई बड़े नेता मौजूद रहे. बैठक में टीएमसी के विलय को लेकर चर्चा नहीं हुई है. इस तरह की किसी तरह की चर्चा का को बेबुनियाद करार दिया गया है. बैठक करीबन 3 घंटे चली है. वहीं, टीएमसी के विलय को लेकर कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने कहा है कि ये अफवाह है. ये बेबुनियाद है. INDIA BLOCK को मजबूत करने पर चर्चा हुई. विलय पर कोई चर्चा नहीं हुई. कांग्रेस और TMC के विलय की खबरों पर कांग्रेस महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल ने कहा कि ये पूरी तरह से बेबुनियाद अफवाहें हैं. ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी से मुलाकात की, लेकिन यह एक सामान्य बातचीत थी क्योंकि वे (TMC) INDIA गठबंधन का ही हिस्सा हैं. A crucial meeting held at Indira Bhawan today in the presence of Congress President Shri @kharge and LoP Shri @RahulGandhi.Congress General Secretary (Organisation) Shri @kcvenugopalmp, AICC General Secretaries, In-charges, and PCC Presidents attended the meeting.📍New Delhi pic.twitter.com/FsyJnMtIyM — Congress (@INCIndia) June 11, 2026 इसके अलावा केसी वेणुगोपाल ने कहा है कि महंगाई बढ़ती जा रही है. गैस के दाम बढ़ते जा रहे हैं. पेपर लीक हो रहे हैं. कीमतें बढ़ रही हैं. पेपर लीक बड़ा मुद्दा है. 2 से 3 महीने में हम इस मुद्दे पर देशव्यापी प्रदर्शन करने जा रहे हैं. राष्ट्रीय स्तर पर, राज्य स्तर पर, जिला स्तर पर यह प्रदर्शन किए जाएंगे. ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका, शुखेंदु शेखर-सुष्मिता देव के बाद प्रकाश चिक ने दिया राज्यसभा से इस्तीफा केसी वेणुगोपाल ने कहा कि आज करीब 3 घंटे की बैठक हुई मिनाक्षी नटराजन के मामले में क्या हुआ, उनका नामांकन रद्द कर दिया गया. झारखंड में बीजेपी समर्थित उम्मीदवार के साथ क्या हुआ? बिना किसी आधार के मिनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द किया गया लेकिन झारखंड में बीजेपी समर्थित उम्मीदवार को फेवर किया गया. कल कांग्रेस के एक डेलीगेशन ने चुनाव आयोग से मुलाकात की. सारी बातें बताई, लेकिन अब तक कोई फैसला नहीं हुआ. हम लोग कानूनी और राजनीतिक तौर पर इस मुद्दे पर लड़ेंगे. केंद्र पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने साधा निशाना बैठक के दौरान लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, राहुल ने कहा है कि देश को मोदी ने मरवा दिया है. बेरोजगारी और पेपर लीक को लेकर कांग्रेस देशभर में प्रदर्शन करेगी. पहली रैली की तैयारी दिल्ली में है. लोकसभा के बाद अब राज्यसभा में भी ममता के साथ 'खेला', एक और विकेट गिरा, अब कितनी पावर
Click here to Read more

.png)
