Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    कोहली भारत की सबसे वैल्युएबल हस्ती:ब्रांड वैल्यू 3542 करोड़ रुपए, शाहरुख खान दूसरे नंबर पर

    4 days ago

    1

    0

    दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली भारत की सबसे मूल्यवान हस्तियों की सूची में पहले स्थान पर हैं। उनकी ब्रांड वैल्यू 3,542 करोड़ रुपए है। फॉर्च्यून इंडिया ने वर्ल्ड ब्रांड परामर्श फर्म इंटरब्रांड के सहयोग से देश की 25 सबसे वैल्युएबल सेलिब्रिटी पर रिसर्च की। इसमें टॉप 10 में 3 क्रिकेटर और 7 फिल्मी हस्तियां हैं। टॉप 25 में दिलजीत, मंधाना और गांगुली के नाम टॉप 25 में दिलजीत दोसांझ, स्मृति मंधाना के अलावा करन जौहर, सौरव गांगुली और विकी कौशल के भी नाम हैं। फॉर्च्यून इंडिया-इंटरब्रांड की सूची भारत में फिल्मों और क्रिकेट की अपार लोकप्रियता का प्रमाण है। देश की सबसे मूल्यवान हस्तियों में से अधिकांश सिनेमा जगत से आती हैं। क्रिकेट दूसरे स्थान पर है। ये दोनों ऐसे क्षेत्र हैं जिनमें सबसे अधिक सेलिब्रिटी ब्रांड देखने को मिलते हैं। कमाई, फॉलोअर्स और बॉक्स ऑफिस हिट पर गौर इस अध्ययन में ब्रांड वैल्यू निर्धारित करने के लिए मशहूर हस्तियों की कमाई, फॉलोअर्स की संख्या या बॉक्स ऑफिस पर उनकी सफलता से कहीं आगे बढ़कर कई अन्य बातों पर भी ध्यान दिया गया है। इसमें उस व्यक्ति के वित्तीय प्रदर्शन के अलावा, ब्रांड की ताकत को निर्धारित करने वाले विभिन्न पहलुओं जैसे कि विशिष्टता, सामंजस्य, जुड़ाव, विश्वास, आत्मीयता और जिम्मेदारी जैसी बातों पर भी गौर किया गया है, जो मिलकर उनकी अंतिम ब्रांड वैल्यू निर्धारित करते हैं। -------------------------------------- क्रिकेट से जुड़ी यह खबर पढ़िए… सूर्यवंशी IPL के बाद पहली बार उतरेंगे; तिलक वर्मा कप्तानी करेंगे ट्राई सीरीज का पहला मुकाबला इंडिया-A और श्रीलंका-A के बीच आज खेला जाएगा। इस वनडे ट्राई सीरीज की तीसरी टीम अफगानिस्तान-A है। 15 साल के वैभव सूर्यवंशी IPL के बाद पहली बार मैदान पर उतरेंगे। इंडिया-A की कप्तानी तिलक वर्मा करेंगे। ऋतुराज गायकवाड टीम के उपकप्तान बनाए गए हैं। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    Edward Bluemel cast as young Hercule Poirot in new series
    Next Article
    HDFC Bank: करोड़ों ग्राहकों को झटका! एचडीएफसी बैंक ने महंगा कर दिया लोन, अब बढ़ जाएगी आपकी EMI

    Related खेल Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment