Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    कैसे काम करता है STP, गंदे पानी को किस तकनीक से करता है साफ?

    21 hours ago

    1

    0

    How STP Technology Works: शहरों और कस्बों में बढ़ती आबादी के साथ गंदे पानी यानी सीवेज की मात्रा भी लगातार बढ़ रही है. यदि इस पानी को बिना साफ किए नदियों, तालाबों या जमीन में छोड़ दिया जाए तो यह पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य दोनों के लिए गंभीर खतरा बन सकता है. यही वजह है कि एसटीपी (Sewage Treatment Plant) की भूमिका आज पहले से कहीं ज्यादा जरूरी हो चुकी है. एसटीपी ऐसी व्यवस्था है जो घरों, कार्यालयों और उद्योगों से निकलने वाले गंदे पानी को साफ करके दोबारा इस्तेमाल योग्य बनाने का काम करती है. क्या होता है STP? एसटीपी यानी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट एक ऐसी तकनीकी सिस्टम है जहां गंदे पानी से ठोस कचरा, हानिकारक बैक्टीरिया, रसायन और अन्य प्रदूषक तत्वों को अलग किया जाता है. इस प्रोसेस के बाद प्राप्त पानी का उपयोग बागवानी, निर्माण कार्य, फ्लशिंग और कई औद्योगिक कार्यों में किया जा सकता है. सबसे पहले होती है स्क्रीनिंग जब सीवेज प्लांट में गंदा पानी पहुंचता है तो सबसे पहले स्क्रीनिंग की प्रक्रिया होती है. इसमें बड़े आकार का कचरा जैसे प्लास्टिक, कपड़े के टुकड़े, लकड़ी और अन्य ठोस पदार्थों को विशेष जालियों की मदद से अलग कर लिया जाता है. इससे आगे की मशीनों को नुकसान नहीं पहुंचता. सेडिमेंटेशन टैंक में बैठती है गंदगी स्क्रीनिंग के बाद पानी को बड़े टैंकों में भेजा जाता है, जहां भारी कण नीचे बैठ जाते हैं. इस प्रोसेस को सेडिमेंटेशन कहा जाता है. यहां कीचड़ और ठोस पदार्थ पानी से अलग हो जाते हैं जबकि अपेक्षाकृत साफ पानी अगले चरण में पहुंचता है. बैक्टीरिया की मदद से होती है सफाई एसटीपी का सबसे जरूरी स्टेज जैविक उपचार होता है. इसमें विशेष प्रकार के सूक्ष्मजीव और बैक्टीरिया गंदे पानी में मौजूद जैविक कचरे को तोड़ते हैं. इस प्रोसेस के लिए ऑक्सीजन भी दी जाती है ताकि बैक्टीरिया तेजी से काम कर सकें. इसे एक्टिवेटेड स्लज प्रोसेस जैसी आधुनिक तकनीकों के माध्यम से किया जाता है. आखिरी चरण में मरते हैं कीड़े बॉयोलॉजिकल ट्रीटमेंट के बाद पानी को क्लोरीन, ओजोन या अल्ट्रावायलेट (यूवी) तकनीक से कीटाणुरहित किया जाता है. इससे हानिकारक बैक्टीरिया और वायरस नष्ट हो जाते हैं. इसके बाद पानी काफी हद तक साफ और सुरक्षित हो जाता है. साफ पानी का होता है दोबारा इस्तेमाल ट्रीटमेंट के बाद बचे हुए पानी को सिंचाई, पार्कों की देखभाल, कूलिंग सिस्टम और निर्माण कार्यों में इस्तेमाल किया जा सकता है. इससे ताजे पानी की बचत होती है और जल संसाधनों पर दबाव कम पड़ता है. पर्यावरण संरक्षण में अहम भूमिका एसटीपी न केवल गंदे पानी को साफ करता है बल्कि नदियों और भूजल को प्रदूषित होने से भी बचाता है. तेजी से बढ़ते शहरीकरण के दौर में यह तकनीक स्वच्छता, जल संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण समाधान बनकर उभरी है. यह भी पढ़ें: क्या है Windmill AC टेक्नोलॉजी? जानिए नॉर्मल एसी से कितना अलग है और किसे खरीदने में है सबसे ज्यादा फायदा
    Click here to Read more
    Prev Article
    क्यों लगवाना चाहिए ऑफ ग्रिड सोलर सिस्टम और क्या हैं इसके फायदे? यहां जानें हर सवाल का जवाब
    Next Article
    Instagram ने बदला प्रोफाइल का तरीका, अब यूजर खुद बदल सकेंगे लुक

    Related तकनीक Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment