Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    क्यों लगवाना चाहिए ऑफ ग्रिड सोलर सिस्टम और क्या हैं इसके फायदे? यहां जानें हर सवाल का जवाब

    19 hours ago

    1

    0

    Off-Grid Solar System: लगातार बढ़ते बिजली बिल से बचने के लिए लोग सोलर एनर्जी सिस्टम की तरफ जा रहे हैं. यह न सिर्फ बिजली बिल से बचाता है बल्कि पर्यावरण पर भी इसका कोई बुरा असर नहीं पड़ता. कई प्रकार के सोलर पावर सिस्टम में से Off-Grid Solar System सबसे कॉमन सिस्टम में से एक है. इसके कई फायदे होते हैं और यह एनर्जी जरूरत के मामले में आपको एकदम इंडिपेंडेंट बना सकता है. आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि Off-Grid Solar System क्यों लगवाना चाहिए और इसके फायदे क्या-क्या हैं. क्या होता है Off-Grid Solar System? जैसा नाम से पता चल रहा है, इस सिस्टम की ग्रिड की जरूरत नहीं होती और यह पूरी तरह इंडिपेंडेंटली काम करता है. यह पहले सोलर पैनल की मदद से बिजली जनरेट करता है, फिर उससे सोलर बैटरी चार्ज होती है. फिर इस इलेक्ट्रिसिटी को इन्वर्टर की मदद से कन्वर्ट कर होम अप्लायंसेस चलाने के लायक बनाया जाता है. इस सिस्टम में बैटरी बैंक, सोलर चार्जर कंट्रोलर, ऑफ-ग्रिड सोलर इन्वर्टर, डीसी डिस्कनेक्ट स्विच आदि का यूज होता है. Off-Grid Solar System के क्या फायदे हैं? एनर्जी इंडिपेंडेंट- अगर आप लगातार पावर कट से परेशान हैं तो यह सिस्टम आपके खूब काम आ सकता है. इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसका ग्रिड से कोई कनेक्शन नहीं होता इसलिए आपको पावर कट की चिंता नहीं रहेगी. यह सोलर एनर्जी की मदद से बैटरी चार्ज करेगा और आपको आंधी-तूफान और बारिश में बिजली कट होने की टेंशन से मुक्त कर देगा. इंस्टॉलेशन एकदम आसान- इसका ग्रिड से कोई कनेक्शन नहीं होता, इसलिए इसे कहीं भी इंस्टॉल किया जा सकता है. इसे उन जगहों पर भी इंस्टॉल किया जा सकता है, जहां बिजली का कनेक्शन नहीं है. दूसरा इसे ग्रिड से कनेक्ट नहीं करना पड़ता, इसलिए इंस्टॉल करने के लिए प्रोफेशनल्स की भी जरूरत नहीं पड़ती. बेसिक नॉलेज के साथ इस सिस्टम को कोई भी इंस्टॉल कर सकता है. ग्रामीण और रिमोट इलाकों के लिए फायदेमंद- ग्रामीण और रिमोट इलाकों में पावर कट जैसी समस्याएं ज्यादा आती हैं. कई जगहों पर ग्रिड नहीं पहुंची है, जिसके चलते लोग बिजली का कनेक्शन नहीं ले पा रहे हैं. ऐसी जगहों के लिए ऑफ-ग्रिड सोलर सिस्टम खूब फायदेमंद है. यह सोलर एनर्जी से चलते हुए पावर नीड्स को आसानी से पूरा कर सकता है. इसके अलावा सारे सोलर पावर सिस्टम की एक खूबी यह भी होती है कि ये एन्वायरनमेंट फ्रेंडली होते हैं. ये भी पढ़ें- क्या है Noise Cancelling Headphones का सीक्रेट, कैसे गायब कर देते हैं आसपास का शोर? यहां जानें
    Click here to Read more
    Prev Article
    सावधान! एक ईमेल और कंपनी का करोड़ों का नुकसान, तेजी से फैल रहा नया एक्सटॉर्शन स्कैम
    Next Article
    कैसे काम करता है STP, गंदे पानी को किस तकनीक से करता है साफ?

    Related तकनीक Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment