Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    क्या शांति समझौते का अंतिम मसौदा हो चुका है तैयार? पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने दिया ईरान-अमेरिका डील पर बड़ा बयान

    12 hours ago

    1

    0

    Pakistan PM On Iran US Deal: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने यह बयान मिडिल ईस्ट में अमेरिका और ईरान के बीच होने वाले शांति समझौते को लेकर दिया है. उन्होंने एक पोस्ट के जरिए बताया कि सभी पक्ष उसपर सहमत हैं. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने X पर लिखा कि मैं पुष्टि करता हूं की शांति समझौते का अंतिम मसौदा तैयार हो गया है और सभी पक्ष उस पर सहमत हैं. साथ ही पाकिस्तान अब दोनों पक्षों के साथ मिलकर समझौते के अगले चरणों को अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है. शांति पहले कभी इतनी करीब नहीं थी: शहबाज शरीफ पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने कहा कि उनके देश की तरफ से चल रही बीच-बचाव की तेज कोशिशों के बीच, हम उन लोगों की लगातार गलत जानकारी फैलाने वाले कैंपेन के बारे में पूरी तरह जानते हैं जो शांति समझौते को खराब करना चाहते हैं. शोर-शराबे को एक तरफ रखते हुए, हम यह कन्फर्म कर सकते हैं कि शांति समझौते का एक फाइनल, सहमत टेक्स्ट तैयार हो गया है और पाकिस्तान अब अगले कदमों को फाइनल करने के लिए दोनों पक्षों के साथ मिलकर काम कर रहा है. शांति पहले कभी इतनी करीब नहीं थी जितनी अब है. शांति समझौते का फाइनल ड्राफ्ट तैयार हो गया है. ये भी पढ़ें : ओमान तट पर US की मनमानी, 4 दिन में तीसरी बार जहाज पर अटैक, भारत ने दूसरी बार अमेरिका को किया समन डील पर अमेरिका के अपने दावे, ईरान ने स्थिति की साफ इससे पहले ट्रंप के दावों के बीच ईरान ने साफ कर दिया है कि अमेरिका के साथ कोई अमेरिका के साथ कोई अंतिम समझौता अभी तक नहीं हुआ है. ईरानी अधिकारियों ने बताया कि बातचीत जारी है. किसी निष्कर्ष पर पहुंचना अभी बाकी है. इधर अमेरिका की तरफ से ट्रंप ने कहा है कि प्रस्तावित समझौते पर हस्ताक्षर करने के लिए वह स्वयं नहीं जाएंगे. उनकी जगह अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस यात्रा करेंगे. समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे. ट्रंप की तरफ से सभी पक्षों की सहमति मिलने के दावे पर भी सवाल उठने लगे हैं. कई एक्सपर्ट्स का मानना है कि अभी कई मुद्दों पर स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं है. अमेरिकी राजदूत को भारत ने किया तलब तो आया ट्रंप का बयान, कहा- भारतीय जहाजों पर हमले...
    Click here to Read more
    Prev Article
    'समझौते के करीब ईरान और US'..., तेहरान के विदेश मंत्री के पोस्ट को ट्रंप ने किया शेयर, पीस डील को लेकर बढ़ी उम्मीदें
    Next Article
    10 साल में 3 हादसे, 42 की गई जान, एयरफोर्स के बाहुबली AN-32 विमान के साथ जुड़ा स्याह इतिहास

    Related दुनिया Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment