Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Khan Sir Father: कितने रईस हैं खान सर के पापा, जानें कौन-सा करते हैं काम?

    6 hours ago

    1

    0

    Khan Sir Father: बिहार के कोचिंग टीचर खान सर एक बार फिर चर्चे में है. जानकारी के लिए बता दें कि चर्चित कोचिंग टीचर खान सर को पटना सिविल कोर्ट से बड़ी राहत मिल गई है. पटना सिविल कोर्ट ने खान सर का अग्रिम जमानत याचिका पर आज मंगलवार को सुनवाई करते हुए गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है. खान सर के खिलाफ पटना पुलिस ने आर्म्स एक्ट और जानलेवा हमले को लेकर मामला दर्ज किया था. मामला दर्ज होने के बाद खान सर गायब हो गए थे. उनकी गिरफ्तारी के लिए पटना पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी. इस बीच शनिवार को खान सर के वकील ऑनलाइन अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की थी. जिस पर आज सुनवाई हुई है. इसी बीच लोगों के मन में खान सर की निजी जिंदगी से जूड़े कई सवाल मन में आ रहे हैं. सबसे ज्यादा सवाल उनके परिवार को लेकर पूछे जा रहे हैं. कई लोग जानना चाहते हैं कि आखिर खान सर के पिता क्या करते हैं और क्या उनका परिवार पहले से ही काफी अमीर था. क्या करते हैं खान सर के पिता? खान सर का असली नाम फैसल खान बताया जाता है. विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ये पता चला है कि उनके पिता का नाम बसीर खान है, जो भारतीय सेना में अधिकारी रह चुके हैं. वहीं उनकी मां एक गृहिणी हैं. ये बात खान सर ने कई बार अपने संघर्ष भरे दिनों के बारे में बताते हुए जिक्र कर चुके हैं. उन्होंने बताया है कि एक समय ऐसा भी था जब आर्थिक तंगी के कारण उन्हें कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा था. साथ ही मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उनका परिवार अनुशासित माहौल वाला था, लेकिन वह किसी बड़े कारोबारी या अरबपति परिवार से नहीं आते थे. यही वजह है कि आज भी खान सर अपनी सफलता का श्रेय मेहनत और शिक्षा को देते हैं. यह भी पढ़ेंः PG छात्रों के लिए काम की खबर, सरकार दे रही हर महीने 15K की स्कॉलरशिप, जानें कैसे करें अप्लाई? आज करोड़ों की संपत्ति के मालिक माने जाते हैं खान सर आज खान सर देश के सबसे लोकप्रिय शिक्षकों में गिने जाते हैं. पटना में उनका बड़ा कोचिंग संस्थान भी है और उनका यूट्यूब चैनल भी करोड़ों छात्रों तक पहुंचता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके यूट्यूब चैनल का नाम "Khan GS Research Centre" है जिसपर करीब 2.4 करोड़ सब्सक्राइबर हैं. उनकी कमाई को लेकर अलग-अलग अनुमान लगाए जात हैं. कुछ रिपोर्ट्स में उनकी नेटवर्थ करिब 5 करोड़ से 20 करोड़ रुपये के बीच बताई गई है. वे बताते हैं कि उनकी आय का मुख्य स्रोत कोचिंग संस्थान, ऑनलाइन क्लास, यूट्यूब और शैक्षणिक सामग्री है. हालांकि खान सर ने कभी अपनी कुल संपत्ति का आधिकारिक आंकड़ा सार्वजनिक नहीं किया है. यह भी पढ़ेंः 23 साल की चारु पांडे ने रचा इतिहास, SSC, IBPS, SBI समेत 19 एग्जाम क्रैक कर बनीं अफसर
    Click here to Read more
    Prev Article
    Mukesh Ambani Salary: 365 दिन में रिलायंस इंडस्ट्री से मुकेश अंबानी को कितना मिलता है पैसा, जानें कैसे होती है कमाई?
    Next Article
    शोरूम के महंगे खर्च से छुट्टी! दिल्ली के इस मार्केट से बेहद कम दाम में घर को दें फाइव स्टार होटल लुक

    Related शिक्षा Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment