खाटूश्याम नगरी में बदलाव! अब पांचों निजी बस स्टैंड होंगे एक जगह, PPP मोड पर बनेगा हाईटेक आधुनिक बस टर्मिनल
3 weeks ago
Khatu Shyam Bus Terminal: राजस्थान के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल खाटूश्यामजी में जल्द ही परिवहन व्यवस्था को आधुनिक रूप दिया जाएगा. श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या और ट्रैफिक दबाव को देखते हुए प्रशासन ने पांच निजी बस स्टैंड को एक जगह शिफ्ट करने की योजना बनाई है. यह आधुनिक बस टर्मिनल PPP (पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप) मोड पर विकसित किया जाएगा, जिससे यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी. नई व्यवस्था के तहत शहर में ट्रैफिक जाम और अव्यवस्था को कम करने के लिए स्लीपर बसों को खाटूश्यामजी नगर क्षेत्र के बाहर ही रोका जाएगा. इससे श्रद्धालुओं की आवाजाही आसान होने के साथ सुरक्षा और यातायात प्रबंधन भी बेहतर होगा.
Click here to Read more
- Releted topics:
- India ,
- Top Stories ,
- भारत ,
- World ,
- વિશ્વ ,
- दुनिया ,
- Business ,
- વેપાર
