Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Kiren Rijiju On Owaisi: 'ओवैसी साहब, आप भारत के सबसे बड़े मुस्लिम...'किरेन रिजिजू ने ऐसा क्या कहा, सुनकर आगबबूला हो जाएगी कांग्रेस

    2 weeks ago

    1

    0

    केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक बयान दिया है, जिसकी काफी चर्चा हो रही है. रिजिजू ने अपनी पोस्ट में ओवैसी को देश का बड़ा मुस्लिम नेता बताते हुए कांग्रेस पर भी निशाना साधा. उन्होंने लिखा कि ओवैसी साहब, आप भारत के सबसे बड़े मुस्लिम नेताओं में से एक हैं, क्योंकि आप हमेशा मुसलमानों के अधिकारों की बात करते हैं, लेकिन यह याद रखिए कि कांग्रेस अब मुस्लिम लीग पार्टी बन गई है. रिजिजू ने अपने पोस्ट में भारत में मुस्लिम समुदाय की आबादी और सुरक्षा को लेकर भी बात की. उन्होंने कहा कि भले ही भारत में मुसलमानों को अल्पसंख्यक के रूप में मान्यता मिली हो, लेकिन उन्हें खुद को छोटा महसूस नहीं करना चाहिए. उन्होंने कहा कि अगर भारतीय मुसलमानों को एक अलग देश की आबादी माना जाए तो वह दुनिया का छठा सबसे बड़ा देश होगा. Dear @asadowaisi sahab, you're the tallest Muslim leader in India as you always speak for Muslim rights. But remember, Congress has become a Muslim League party. Although Muslims may be notified as Minorities in India but don't let them feel small because their numbers would be… https://t.co/DkfREb0tqR pic.twitter.com/oRWgbJRCrO — Kiren Rijiju (@KirenRijiju) May 20, 2026 ये भी पढ़ें: देश में हुए एक साथ चुनाव तो बचेंगे 7 लाख करोड़ रुपए...संयुक्त संसदीय समिति के अध्यक्ष ने समझाया गणित भारत में हर धर्म के लोगों को बराबरी का अधिकार-किरेन रिजिजू केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने यह भी कहा कि भारत में हर धर्म के लोगों को बराबरी का अधिकार मिला है और सभी समुदाय सुरक्षित हैं. उन्होंने पारसी समुदाय का उदाहरण देते हुए कहा कि लगभग 53 हजार की आबादी वाला पारसी समाज भी भारत में उतना ही सुरक्षित है, जितना मुस्लिम समुदाय. रिजिजू ने अपने बयान में यह दावा भी किया कि भारत में सभी धर्म आगे बढ़े हैं, लेकिन प्रतिशत के हिसाब से केवल पारसी और हिंदू आबादी में कमी आई है. ये भी पढ़ें: सेना में घोटाला कर रहा था कर्नल, CBI ने किया गिरफ्तार, घटिया सैंपल, बढ़े बिल पर खाई रिश्वत
    Click here to Read more
    Prev Article
    आखिरी सांस तक कंट्रोल पर थे कैप्टन! एआई-171 हादसे में मोर्चरी से सामने आया चौंकाने वाला दावा
    Next Article
    देश में हुए एक साथ चुनाव तो बचेंगे 7 लाख करोड़ रुपए...संयुक्त संसदीय समिति के अध्यक्ष ने समझाया गणित

    Related भारत Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment