लाखों की आबादी को नहीं मिल रहा जेवर लिंक एक्सप्रेसवे पर चढ़ने-उतरने का रास्ता, यूपीडा का '50 KM वाला नियम' बना मुसीबत
3 weeks ago
जेवर लिंक एयरपोर्ट एक्सप्रेसवे को पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी कनेक्टिविटी परियोजनाओं में गिना जा रहा है, लेकिन बुलंदशहर में अब इस प्रोजेक्ट को लेकर स्थानीय स्तर पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है. एक्सप्रेसवे शहर के तीन बड़े स्टेट हाईवे के ऊपर से गुजरने वाला है, लेकिन वहां चढ़ने और उतरने की सुविधा नहीं होगी. यानी लाखों लोगों के सामने से एक्सप्रेसवे गुजर जाएगा, लेकिन स्थानीय लोग सीधे उसका इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे. इसी मुद्दे को लेकर सदर विधायक प्रदीप चौधरी ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर तीनों स्टेट हाईवे पर इंटरचेंज और एंट्री एग्जिट प्वाइंट बनाने की मांग की है. उनका कहना है कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो बुलंदशहर के गांवों और स्थानीय कारोबार को इस बड़े प्रोजेक्ट का पूरा फायदा नहीं मिल पाएगा.
Click here to Read more
