Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    लखनऊ में इंडिगो फ्लाइट में सिक्योरिटी थ्रेट:टॉयलेट में टिशू पेपर पर लिखी मिली बम से उड़ाने की धमकी

    9 hours ago

    1

    0

    लखनऊ से दिल्ली जाने वाली इंडिगो फ्लाइट की आज चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट, लखनऊ पर इमरजेंसी कॉल पर होल्ड करा दिया गया । फ्लाइट टेकअप करने ही थी, तभी टॉयलेट में एक टिशू पेपर मिला, जिस पर बम लिखा था। इसके बाद पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को सूचना दी और इमरजेंसी में रोक दी गई। ATC ने एय रपोर्ट अथॉरिटी और सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट किया, फिर लैंडिंग की अनुमति दी। इसके बाद सुबह 11:15 बजे फ्लाइट (6E-2111) को लखनऊ एयरपोर्ट पर उतारा गया। सभी 184 यात्रियों और उनके सामान को नीचे उतारा गया। करीब 3 घंटे तक चेकिंग चली। बम निरोधक दस्ता और अन्य एजेंसियों के जवानों ने फ्लाइट की जांच की। डॉग स्क्वायड ने यात्रियों के एक-एक सामान की चेकिंग की। हालांकि, किसी प्रकार की संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। इसके बाद सभी यात्रियों को फ्लाइट में बैठा दिया गया। फ्लाइट दिल्ली के लिए शाम 4:28 बजे रवाना हो गया। इसी फ्लाइट से पूर्व आईपीएस बीपी अशोक समेत कई लोगों को दिल्ली जाना था। यह फ्लाइट सुबह 9:41 बजे अहमदाबाद से आई थी। सुबह 11:00 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी। इंडिगो ने फ्लाइट के उड़ान भरने से पहले ही सिक्योरिटी थ्रेट मिलने का दावा किया है। इंडिगो का दावा है कि नियम के अनुसार संबंधित अधिकारियों को सूचना दी गई और सुरक्षा जांच कराई गई। जांच पूरी होने के बाद विमान दिल्ली के लिए रवाना होगा। तस्वीरें देखिए- इंडिगो के प्रवक्ता ने कहा- लखनऊ से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E 2111 में उड़ान भरने से ठीक पहले सुरक्षा संबंधी खतरे की सूचना मिली। निर्धारित सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए संबंधित अधिकारियों को तुरंत जानकारी दी गई और सुरक्षा में सहयोग किया गया। एविएशन विभाग की भेजी जाएगी रिपोर्ट इस मामले को लेकर सीआईएसएफ और ATC की तरफ से एक रिपोर्ट एवियशन डिपार्मेंट को भेजी जाएगी। अगर जांच में टिशू पर बम लिखने वाले की जानकारी होती है तब फिर उसको ट्रेस करके मुकदमा दर्ज किया जाएगा। ऐसी ही दो घटनाएं पढ़िए 19 अक्टूबर 2024: स्टार एयर की फ्लाइट को धमकी इससे पहले 19 अक्टूबर 2024 को लखनऊ से अजमेर के किशनगढ़ जा रही स्टार एयर की फ्लाइट में बम की धमकी मिली थी। धमकी के बाद विमान को तुरंत रोक दिया गया। कार्गो समेत चप्पे-चप्पे की तलाशी ली गई, लेकिन कुछ भी नहीं मिला था। 30 अक्टूबर 2024: इंडिगो की फ्लाइट में बम की सूचना 11 दिन बाद यानी 30 अक्टूबर 2024 को इंडिगो एयरलाइंस की दो उड़ानों 6ई-518 (दिल्ली-लखनऊ) और 6ई-1416 (अबू धाबी-लखनऊ) को बम की धमकी मिली थी। सुरक्षाकर्मियों ने विमानों को अपने कब्जे में लेकर जांच की थी, लेकिन वहां पर कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला था। खराब मौसम के चलते दिल्ली की तीन उड़ानें भी लखनऊ डायवर्ट इससे पहले दिल्ली में खराब मौसम और प्रतिकूल परिस्थितियों के कारण तीन उड़ानों को भी लखनऊ एयरपोर्ट की ओर डायवर्ट किया गया। • 6E1054 बैंकॉक-दिल्ली उड़ान रात 12:18 बजे लखनऊ पहुंची और सुबह 7:56 बजे दिल्ली के लिए रवाना हुई। • 6E6317 गुवाहाटी-दिल्ली उड़ान रात 12:26 बजे लखनऊ पहुंची और 3:21 बजे दिल्ली के लिए रवाना हुई। • 6E6573 नागपुर-दिल्ली उड़ान रात 12:42 बजे लखनऊ पहुंची और 3:12 बजे दिल्ली के लिए रवाना हुई। एयरपोर्ट प्रशासन के अनुसार, लखनऊ में ठहराव के दौरान यात्रियों और चालक दल को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। ……….. ये खबर भी पढ़ें… गत्ते में 7 दिन की बच्ची लावारिस मिली:लखनऊ में आधी रात सड़क किनारे डिब्बे से आई रोने की आवाज, लोगों ने बचाया लखनऊ के गाजीपुर थाना क्षेत्र में कन्वेंशन सेंटर के पास आधी रात को गत्ते में 7 दिन की मासूम मिली है। बच्ची रो रही थी। रोने की आवाज सुनकर बच्ची के पास राहगीर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने डिब्बा खोला तो बच्ची कॉटन के बीच रखी गई थी। बच्ची को गुलाबी टॉप और डायपर पहनाया गया था। सूचना मिलते ही पीआरवी, गाजीपुर थाना पुलिस और सर्वोदय नगर चौकी की टीम मौके पर पहुंची और बच्ची को अपनी सुरक्षा में लिया। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    राजनीति छोड़ फूड ब्लॉगिंग में उतरे रजत, आज लाखों लोग देख रहे भरतपुर के स्वाद की अनसुनी कहानी
    Next Article
    नागौद राजघराने की बहू पर फायरिंग, पेट में धंसी बुलेट:9 गोलियां चलाने वाली लेडी शूटर को VIP ट्रीटमेंट; कुर्सी पर बैठाकर कोल-ड्रिंक पिला रही पुलिस

    Related भारत Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment