Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    लखनऊ में पति ने पत्नी की धारदार हथियार से हत्या:महिला की मौत; पुलिस ने मौके से हिरासत में लिया

    2 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में सोमवार दोपहर एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी है। हमले में 45 वर्षीय मोनिका की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी पति को हिरासत में ले लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फोरेंसिक और पुलिस टीमें घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने में लगी हैं। शुरुआती जांच में हत्या के कारणों का अभी तक स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस पारिवारिक विवाद सहित अन्य संभावित बिंदुओं पर गहनता से जांच कर रही है। माल पुलिस के अनुसार, मामले की विस्तृत जांच जारी है और पूछताछ तथा साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ……… खबर लगातार अपडेट की जा रही है….
    Click here to Read more
    Prev Article
    Meta to take legal action against Israeli spyware firm NSO, foils phishing attacks
    Next Article
    ‘मन की बात’ में गूंजा छत्तीसगढ़ के लाल का नाम, पीएम मोदी ने किया अनिमेष कुजूर का जिक्र, खुशी से झूम उठा परिवार

    Related भारत Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment