Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Loan News: सरकार ने माफ किया इन लोगों का लोन, जानिए नई कर्ज माफी योजना की पूरी डिटेल

    2 hours ago

    1

    0

    Maharashtra Farm Loan Waiver: महाराष्ट्र सरकार ने किसानों को बड़ी राहत देते हुए 2 लाख रुपये तक के कृषि ऋण की माफी को मंजूरी दी है. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में इस योजना को हरी झंडी दी गई. सरकार ने इसे 'पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर शेतकरी कर्जमुक्ति योजना' नाम दिया है. इस योजना पर करीब 36,585 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है और करीब 56 लाख किसानों को इसका फायदा मिलने की उम्मीद है. सरकार का कहना है कि इस योजना से 65 लाख से ज्यादा लोन खातों को कवर किया जाएगा. इसके अलावा जो भी किसान समय पर अपना कर्ज चुका रहे हैं, उन्हें अलग से प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी. आइए जानते हैं कि इस योजना में किन किसानों का कर्ज माफ होगा, इसके लिए क्या शर्तें हैं और किन्हें इसका लाभ नहीं मिलेगा. किन किसानों को मिलेगा कर्ज माफी का लाभ? इस योजना के तहत उन किसानों का पूरा फसल कर्ज माफ किया जाएगा, जिनका कुल बकाया (मूलधन और ब्याज सहित) 2 लाख रुपये तक है. इस योजना में जमीन की सीमा जैसी कोई शर्त नहीं रखी गई है, यानी छोटे और बड़े दोनों तरह के पात्र किसान शामिल होंगे. घर के लिए कितना क‍िलोवाट सोलर सिस्टम सही? जानिए खर्च और आवेदन प्रक्रिया कर्जमाफी के लिए जरूरी नियम इस योजना का लाभ पाने के लिए कुछ शर्तें तय की गई हैं, जिन्हें किसानों को पूरा करना होगा— फसल कर्ज 1 अप्रैल 2019 से 31 मार्च 2025 के बीच लिया गया हो. यह कर्ज 30 सितंबर 2025 तक बकाया हो. 31 मार्च 2026 तक उसका भुगतान न किया गया हो. कुल बकाया 2 लाख रुपये या उससे कम हो. 2 लाख रुपये से ज्यादा कर्ज वालों के लिए क्या है नियम? अगर किसी किसान पर 2 लाख रुपये से ज्यादा का कर्ज है, तो उन्हें अतिरिक्त राशि खुद जमा करनी होगी और बाकी 2 लाख रुपये तक की माफी मिलेगी. उदाहरण के तौर पर, अगर किसी पर 3 लाख रुपये कर्ज है, तो उसे 1 लाख रुपये पहले भरने होंगे, फिर बाकी 2 लाख रुपये माफ हो सकते हैं. किसानों को यह राशि जमा करने के लिए 31 मार्च 2027 तक का समय दिया गया है. ईमानदार किसानों को भी मिलेगा फायदा इसके अलावा, जो किसान ईमानदारी से समय पर कर्ज चुका रहे हैं, उन्हें भी फायदा मिलेगा. साल 2022-23, 2023-24 और 2024-25 में से कम से कम दो साल समय पर कर्ज चुकाने वाले किसानों को 50,000 रुपये तक की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी. इसके लिए यह भी जरूरी है कि चालू साल का कर्ज भी समय पर चुकाया गया हो. किन किसानों को नहीं मिलेगा फायदा? इस योजना का लाभ सभी किसानों को नहीं मिलेगा. कुछ वर्गों को इस योजना से बाहर रखा गया है, जैसे— राजनीतिक पदाधिकारी सरकारी कर्मचारी आयकर देने वाले लोग सहकारी संस्थाओं के ऐसे अधिकारी और कर्मचारी जिनका मासिक वेतन 25,000 रुपये से ज्यादा है. New Delhi Railway Station: दिल्ली में रेलवे स्टेशनों के नाम बदलने की तैयारी, ट्रेनों की भी शिफ्टिंग की जाएगी
    Click here to Read more
    Prev Article
    8th Pay Commission: सैलरी हाइक के लिए करना होगा और इंतजार, क्या बेसिक पे और भत्तों पर होगा असर?
    Next Article
    यूपी में कैसे बनवाएं आयुष्मान कार्ड? 5 लाख का मिलेगा मुफ्त इलाज, योजना को लेकर सरकार सख्त

    Related Utility Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment