Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    यूपी में कैसे बनवाएं आयुष्मान कार्ड? 5 लाख का मिलेगा मुफ्त इलाज, योजना को लेकर सरकार सख्त

    3 hours ago

    1

    0

    Ayushman Card Registration: आयुष्मान भारत योजना देश की सबसे बड़ी स्वास्थ्य सुरक्षा योजनाओं में से एक है, जिसके तहत पात्र परिवारों को हर साल 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा मिलती है. इस योजना का मकसद गरीब और जरूरतमंद परिवारों को महंगे इलाज के आर्थिक बोझ से राहत देना है. इसी को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB-PMJAY) का लाभ ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने के लिए विशेष अभियान चला रही है. उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने बताया कि 15 मई से 14 अगस्त 2026 तक आयुष्मान कार्ड बनाने का विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इस दौरान पात्र लाभार्थी अपने नजदीकी स्वास्थ्य शिविर या कैंप में जाकर आसानी से आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं. उन्होंने लोगों से इस योजना का लाभ उठाने और समय रहते अपना कार्ड बनवाने की अपील की है. बुजुर्गों को मिलेगा विशेष लाभ बुजुर्गों के लिए भी अच्छी खबर है. 70 साल या उससे अधिक उम्र के सभी वरिष्ठ नागरिक आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं. इसके लिए वे अपने नजदीकी स्वास्थ्य शिविर में जरूरी दस्तावेजों के साथ जाकर आवेदन कर सकते हैं. आयुष्मान कार्ड बनने के बाद उन्हें इलाज के खर्च में आर्थिक सहायता मिलेगी और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच आसान हो सकेगी. रेलवे का बड़ा फैसला, अब देश के सभी स्टेशनों का होगा ये जरूरी काम, जानें आप पर क्या होगा असर गांव-गांव में लगेंगे स्वास्थ्य शिविर इस अभियान को सफल बनाने के लिए राज्य सरकार विभिन्न जिलों, ब्लॉकों और ग्राम पंचायतों में विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर रही है. इन शिविरों में पात्र लोगों की पहचान की जा रही है और उनका रजिस्ट्रेशन भी किया जा रहा है. साथ ही मौके पर ही आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है. स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि अभियान के दौरान ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस योजना का लाभ दिलाया जाए और उन्हें योजना से जोड़ा जाए. लोगों से की गई है विशेष अपील बृजेश पाठक ने कहा कि सरकार चाहती है कि इस योजना का फायदा हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे. उन्होंने लोगों से अपील की कि अगर उनके परिवार में कोई सदस्य आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र है, तो उसका कार्ड जरूर बनवाएं. इससे जरूरत के समय मुफ्त इलाज की सुविधा मिल सकेगी. उनका कहना है कि इस अभियान से ज्यादा लोग योजना से जुड़ेंगे और कई परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा. सिर्फ 2500 रुपये में प्लेन का टिकट? लेकिन बुकिंग से पहले जान लें ये जरूरी शर्तें
    Click here to Read more
    Prev Article
    Loan News: सरकार ने माफ किया इन लोगों का लोन, जानिए नई कर्ज माफी योजना की पूरी डिटेल
    Next Article
    Train News: ट्रेन में सामान खरीदते समय रहें सावधान, अब इन वेंडर्स पर TTE और RPF की सख्त नजर

    Related Utility Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment