Loan Tips: बैंक लोन रिकवरी एजेंट कर रहे हैं परेशान, दे रहा है धमकी? जानें कैसे और कहां दर्ज कराएं शिकायत
5 hours ago
Bank Loan Recovery Agents News: क्या आप भी लोन की किस्त समय पर नहीं चुका पाते? आप के भी रिकवरी एजेंट बार-बार फोन करके दबाव बनाने की कोशिश करते हैं. भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने बैंकों, रिकवरी एजेंसियों और एनबीएफसी के लिए कुछ मुख्य नियम बनाए हैं. इन नियमों के अनुसार रिकवरी एजेंट को विनम्रता से व्यवहार करना चाहिए और किसी भी तरह का गलत व्यवहार, उत्पीड़न या बदसलूकी नहीं करनी चाहिए. अगर आपको इन नियमों की जानकारी है तो आप सही कदम उठा सकते हैं और अपने साथ होने वाले किसी भी गलत व्यवहार के खिलाफ अवाज उठा सकते हैं. हालांकि बैंक और अन्य वित्तीय संस्थानों को अपना पैसा लेने का पूरा अधिकार है, लेकिन वह उधारकर्ताओं के साथ अपमानजनक व्यवहार नहीं कर सकते. इसलिए ग्राहकों की सुरक्षा के लिए नियम बनाए गए हैं. रिकवरी एजेंट क्या कर सकते हैं और क्या नहीं? आपकी निजता का सम्मान जरूरी रिकवरी एजेंट को आपकी आर्थिक स्थिति या कर्ज का खुलासा करने का अधिकार नहीं है और वो आपके लोन की जानकारी आपके परिवार, पड़ोसियों, दोस्तों या ऑफिस के सहकर्मियों के साथ साझा नहीं कर सकते और कर्ज की वसूली के लिए सबके सामने बदनाम करना या आपकी जानकारी को दूसरो तक पहुंचाना पूरी तरह से मना है. कोई उत्पीड़न या धमकी नहीं रिकवरी एजेंट बार-बार परेशान करने वाले कॉल या संदेश नहीं भेज सकते और न ही धमकी दे सकते हैं और लोन के नाम पर किसी भी तरह से डराने-धमकाने की अनुमती नहीं है. रिकवरी एजेंट बिना अनुमति के घर नहीं आ सकते और न ही सोशल मीडिया पर अपमानित कर सकते हैं. यह सब नियमों के खिलाफ है. वह खुद को पुलिस, कानूनी प्रतिनिधि या सरकारी अधिकारी बताकर दबाव भी नहीं बना सकते. LPG Update: 30 जून तक करा लें यह जरूरी काम, वरना बंद हो सकती है गैस सब्सिडी और सिलेंडर की डिलीवरी संपर्क करने का समय तय है भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) के अनुसार रिकवरी एजेंट आपको किसी भी समय फोन नहीं कर सकते. आरबीआई के नियमों के अनुसार वे केवल सुबह आठ बजे से शाम सात बजे के बीच ही उधारकर्ताओं को फोन कर सकते हैं. रिकवरी एजेंट अगर आपको बार-बार फोन करते हैं, लगातार परेशान करते है या निर्धारित समय के बाद फोन करते हैं तो ये नियमों का उल्लंघन माना जा सकता है. अगर कोई रिकवरी एजेंट ऐसा करता है तो आप उसकी शिकायत बैंक, एनबीएफसी या रिज़र्व बैंक (RBI) के पास कर सकते हैं. अगर लोन रिकवरी एजेंट की परेशानियां जारी रहें तो क्या करें? सभी सबूत सुरक्षित रखें अगर रिकवरी एजेंट आपको बार-बार फोन कॉल करते हैं तो कॉल करने वाले व्यक्ति का नाम, कॉल करने का समय और कॉल की तारीख नोट कर लें. हर फोन कॉल का रिकॉर्ड रखें और उनके द्वारा भेजे गए एसएमएस और ईमेल संदेशों को भी सुरक्षित रखें. ये सभी रिकॉड आपके पक्ष को मजबूत बनाते हैं, अगर भविष्य में शिकायत दर्ज करनी पड़े. रिकवरी एजेंट की पहचान सत्यापित करें रिज़र्व बैंक (RBI) के नियमों के अनुसार अगर आप लोन की किस्ती नहीं चुका पाते तो बैंक आपका फोन बंद या ब्लॉक नहीं कर सकता. अगर कोई रिकवरी एजेंट फोन कॉल करता है तो उससे उसका आईडी कार्ड और बैंक की ओर से जारी किया गया ऑथराइजेशन लेटर (अधिकृत पत्र) दिखाने के लिए कहें. बिना दस्तावेज़ों को देखे बिना किसी को भी अपनी निजी या बैंकिंग जानकारी न दें. UDAN Scheme: सिर्फ 2500 रुपये में प्लेन का टिकट? लेकिन बुकिंग से पहले जान लें ये जरूरी शर्तें औपचारिक शिकायत दर्ज करें अगर रिकवरी एजेंट आपको बहुत परेशान करते हैं तो बैंक या एनबीएफसी में लिखित शिकायत दर्ज कर सकते हैं. शिकायत में आप साफ-साफ लिख सकते हैं कि रिकवरी एजेंट आपको किस तरह से परेशान कर रहे हैं. इसके साथ ही, कॉल रिकॉर्डिंग, मैसेज, ईमेल या अन्य सबूत भी शिकायत के साथ जमा कर सकते हैं. इससे बैंक को मामले की कार्रवाई करने में मदद मिलेगी. RBI ओम्बड्समैन से शिकायत करें अगर बैंक आपकी शिकायत को नजरअंदाज कर देता है या तीस दिन के भीतर कोई समाधान नहीं होता है तो आप RBI के ओम्बड्समैन के पास शिकायत दर्ज कर सकते हैं. इसके लिए आप RBI की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन शिकायत जा सकते हैं. यह सुविधा ग्राहकों की समस्याओं के समाधान के लिए बनाई गई है.
Click here to Read more