Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    रेडी-टू-मूव फ्लैट्स: DDA की स्पेशल स्कीम में मिल रही 25% की भारी छूट, अब 30 जून तक करें अप्लाई

    6 hours ago

    1

    0

    DDA Housing Scheme: जीवन में एक बार घर बनाना और खरीदना सबका सपना होता है. अगर आप भी राजधानी दिल्ली में घर खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है. दिल्ली विकास प्राधिकरण DDA ने अपनी लोकप्रिय कर्मयोगी आवास योजना की बुकिंग की आखिरी तारीख 30 जून तक बढ़ा दी है. इससे इच्छुक लोगों को अप्लाई करने के लिए एक्स्ट्रा समय मिल गया है. इस योजना के तहत नरेला के पॉकेट 6,9 13 और सेक्टर A1 और A4 में बने फ्लैट उपलब्ध कराए जा रहे हैं. खास बात यह है कि सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को फ्लैट की कीमत पर 25 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है. ध्यान दें कि फ्लैट का आवंटन पहले आओ,पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा. बैंक लोन रिकवरी एजेंट कर रहे हैं परेशान, दे रहा है धमकी? जानें कैसे और कहां दर्ज कराएं शिकायत फ्लैट का साइज़ और कीमत DDA कर्मयोगी आवास योजना में तीन तरह के फ्लैट उपलब्ध हैं. 1-BHK फ्लैट टोटल फ्लैट - 424 साइज - 61.27 वर्ग मीटर शुरुआती कीमत- 33.63 लाख रुपये 2-BHK फ्लैट टोटल फ्लैट- 776 साइज-126 वर्ग मीटर शुरुआती कीमत-75.55 लाख रुपये 3-BHK फ्लैट टोटल फ्लैट-352 साइज-164.54 वर्ग मीटर शुरुआती कीमत-106.79 लाख रुपये ऐसे करें अप्लाई इस योजना में अप्लाई करने के लिए इच्छुक खरीदार DDA की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं. DDA के पोर्टल पर जाएं. होमपेज पर कर्मयोगी हाउसिंग स्कीम लिंक पर क्लिक करें. रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें. जरूरी जानकारी भरकर अप्लाई फॉर्म जमा करें. तय बुकिंग राशि का भुगतान करें. टावरिंग हाइट्स योजना की तारीख भी बढ़ी DDA ने पूर्वी दिल्ली के कड़कड़डूमा में चल रही टावरिंग हाइट्स योजना की बुकिंग की समय सीमा भी बढ़ा दी है. इच्छुक खरीदार अब 30 जून तक इस योजना के तहत भी फ्लैट बुक कर सकते हैं. अगर आप DDA की किसी योजना के तहत घर खरीदना चाहते हैं तो 30 जून से पहले आवेदन करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है. 1 महीने में कितनी बार निकाल सकते हैं PF, जानें एक बार पीएफ निकालने के बाद दोबारा कब निकाल सकते हैं?
    Click here to Read more
    Prev Article
    Train News: ट्रेन में सामान खरीदते समय रहें सावधान, अब इन वेंडर्स पर TTE और RPF की सख्त नजर
    Next Article
    Loan Tips: बैंक लोन रिकवरी एजेंट कर रहे हैं परेशान, दे रहा है धमकी? जानें कैसे और कहां दर्ज कराएं शिकायत

    Related Utility Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment