Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    LPG Price Hike: 1422 रुपया कमर्शियल, 89 रुपये महंगा हुआ घरेलू सिलेंडर; ईरान में जंग ने बिगाड़ा खेल

    6 hours ago

    1

    0

    LPG Price Hike: घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में 29 रुपये की बढ़ोतरी की गई है. इससे देश के लाखों परिवारों की रसोई का बजट बिगड़ सकता है. पिछले तीन महीनों में यह दूसरी बार है जब कीमतें बढ़ाई गई हैं क्योंकि सरकारी फ्यूल रिटेलर्स को ग्लोबल एनर्जी की बढ़ती कीमतों से जूझना पड़ रहा है. नई कीमतें आज, 7 जून से लागू हो चुकी हैं. घरेलू LPG की कीमतों में हुई इस नई बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में 14.2 किलो वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत 913 रुपये से बढ़कर 942 रुपये हो गई है. इससे पहले 7 मार्च को भी प्रति सिलेंडर 60 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी, जब वेस्ट एशिया में संघर्ष के कारण ग्लोबल एनर्जी सप्लाई में रुकावट आई थी और इंटरनेशनल फ्यूल की कीमतें बढ़ गई थीं. अब तक कितना महंगा हुआ LPG? ईरान में जंग, होर्मुज (Strait of Hormuz) की नाकाबंदी और अंतर्राष्ट्रीय बाजार में मची उथल-पुथल के बाद कमर्शियल सिलेंडर सबसे ज्यादा 1422 रुपये तक, घरेलू सिलेंडर 89 रुपये और 5 किलो वाला छोटू सिलेंडर 11 रुपये तक महंगा हो चुका है. युद्ध के कारण वैश्विक आपूर्ति प्रभावित होने के चलते तेल कंपनियों ने पिछले कुछ महीनों में ताबड़तोड़ बढ़ोतरी की है. कमर्शियल सिलेंडर के रेट में रिकॉर्ड तोड़ इजाफा ईरान में जंग शुरू होने से पहले देश में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत (जनवरी तक) 1691.50 रुपये थी. सबसे पहले मई में एकमुश्त 993 रुपये की रिकॉर्ड वृद्धि हुई. फिर 7 जून को 42 रुपये रेट बढ़ा दिए गए. यानी कि फरवरी के बाद से कमर्शियल सिलेंडर 1422 रुपये (करीब 84%) महंगा हो चुका है. इससे व्यवसायिक प्रतिष्ठानों, होटलों और ढाबों के संचालन को नुकसान पहुंचा है. कई रेस्टोरेंट्स इसके चलते अस्थायी तौर पर बंद भी करा दिए गए हैं. घरेलू सिलेंडर की कितनी बढ़ी कीमत? संकट से पहले देश में 14.2 किलो वाले घरेलू LPG गैस सिलेंडर की कीमत 853.00 थी. सबसे पहले 7 मार्च को 60 रुपये कीमत बढ़ाई गई और आज 7 जून को दोबारा से 29 रुपये की बढ़ोतरी की गई. इसी के साथ घरेलू सिलेंडर ईरान में जंग के बाद से अब तक 89 रुपये महंगा हो चुका है. छोटू सिलेंडर भी 11 रुपया हुआ महंगा मजदूरों, प्रवासियों और स्टूडेंट्स के बीच लोकप्रिय 5 किलो वाले फ्री मार्केट (FTL) सिलेंडर की कीमतों को भी हालिया समीक्षा ने प्रभावित किया है. पिछले 1 जून को इसकी कीमत में 11 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई थी. इसके बाद दिल्ली में इसकी नई कीमत 821.50 रुपये हो गई. ये भी पढ़ें: LPG Cylinder New Rate: दिल्ली में 942, तो पटना में 1031 से ऊपर पहुंची कीमत, जानें आपके शहर घरेलू सिलेंडर का नया रेट
    Click here to Read more
    Prev Article
    LPG Price Hike: क्यों बढ़ती जा रही हैं गैस सिलेंडर की कीमतें? क्या अब आगे और बढ़ेगा रेट?
    Next Article
    LPG Cylinder New Rate: दिल्ली में 942, तो पटना में 1031 से ऊपर पहुंची कीमत, जानें आपके शहर में घरेलू सिलेंडर का नया रेट

    Related Business Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment